दिल्ली मेट्रो में तैनात रिटायर्ड CISF कर्मी गिरफ्तार, पेंचकस से गोदकर युवक की निर्मम हत्या का है आरोप

Love Affairs Murder: प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में पकड़े गए 17 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए रिटायर्ड CISF कर्मी को जेल भेज दिया गया है. एक हफ्ते की छुट्टी पर गांव पहुंचे आरोपी ने इसी दौरान युवक की हत्या को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड CISF और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि 5 अन्य अभी फरार हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
RETIRED CISF EMPLOYEE, ARRESTED IN MURDER CASE

Retired CISF Employee Caught: मऊ जिले के एक रिटायर्ड सीआईएसएफ कर्मी को एक युवक के निर्मम हत्या के केस में गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली मेट्रो में कार्यरत आरोपी को उसके गृह जिले मऊ में हुए हत्याकांड के मामले गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली मेट्रो कर्मचारी आरोपी एक सप्ताह के लिए घर गया था. आरोप है कि इसी दौरान प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले पकड़े गए एक युवक की पेंचकस से गोदकर हत्या कर दी थी. 

प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में पकड़े गए 17 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए रिटायर्ड CISF कर्मी को जेल भेज दिया गया है. एक हफ्ते की छुट्टी पर गांव पहुंचे आरोपी ने इसी दौरान युवक की हत्या को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड CISF और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि 5 अन्य अभी फरार हैं.

ये भी पढ़ें-रेलवे ट्रैक पर बुलाया, बैठकर पी शराब, फिर ट्रेन के सामने फेंका, GF से नहीं कराई बात इसलिए दोस्त को मार डाला!

जघन्य हत्याकांड को लेकर 26 अप्रैल को पुलिस ने किया बड़ा खुलासा 

रिपोर्ट के मुताबिक थाना हलधरपुर क्षेत्र में हुए हत्याकांड को लेकर बीते 26 अप्रैल की रात पुलिस ने बड़ा खुलासा किया, जब पुलिस को मृतक विपुल यादव की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की थ्योरी पता लगी. पुलिस के अनुसार मृतक का गांव की एक युवती से अफेयर था. वारदात की रात मृतक युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था, लेकिन युवती के चचेरे भाई ने उन्हें देख लिया. इसके बाद उसको कमरे में बंद करके बेरहमी से खूब पीटा गया. 

रिटायर्ड CISF कर्मी ने पेंचकस से गोदकर कर की थी युवक की हत्या

पुलिस के मुताबिक मृतक से मारपीट करने के बाद प्रेमिका के चचेरे भाई ने रिश्ते में चाचा रिटायर्ड सीआईएसफ कर्मी रामानंद यादव को फोन कर मौके पर बुला लिया. मौके पर पहुंचते ही पटीदारों के साथ मिलकर मृतक के साथ दोबारा मारपीट की गई. इसी दौरान रामानंद यादव ने पेंचकस से ताबड़तोड़ हमला कर विपुल को लहूलुहान कर दिया और अत्यधिक खून बहने के कारण अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई.

ये भी पढ़ें-अभिभावक पर चिल्लाना पड़ा भारी, स्कूल प्रबंधक और प्रिंसिपल पर दर्ज हुआ FIR, वीडियो में माफी मांगती नजर आई मैडम

Advertisement

गिरफ्तार किया गया 17 वर्षीय युवक की हत्या का मुख्य आरोपी रामानंद यादव

मुख्य आरोपी दिल्ली मेट्रो में कार्यरत है और छुट्टी पर गांव आया हुआ था

मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि अब तक सात लोगों को चिन्हित किया गया है. दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि पांच अन्य फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पूछताछ के दौरान आरोपी दिल्ली मेट्रो में कार्यरत रिटायर्ड CISF कर्मी ने मीडिया के सामने अपना जुर्म स्वीकार किया कि उसने ही पेंचकस से युवक पर हमला किया था.

ये भी पढ़ें-Horrible Accident: मासूम के गले और सिर के आर-पार हुई सरिया, छत पर पतंग उड़ा रहा था 14 साल का हर्ष

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US War | क्या खत्म होने वाली है ईरान-अमेरिका जंग? Ceasefire के बीच बड़ी खबर | Kachehri | War