Ratna Singh News: रत्ना सिंह की बहन का छलका दर्द, वीडियो जारी कर बोलीं- यह आत्महत्या नहीं सीधे तौर पर एक मर्डर है

रतना सिंह की बहन ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि मेरी बहन रत्ना एक बहुत ही मजबूत और जिंदादिल लड़की थी. वह जीना चाहती थी, अपने सपनों को पूरा करना चाहती थी और अपना खुद का बिजनेस शुरू करने वाली थी. लेकिन कुछ लोगों ने उसे मानसिक रूप से इस कदर तोड़ दिया कि वह अपनी जिंदगी खत्म करने पर मजबूर हो गई. इसे सिर्फ आत्महत्या कहना गलत होगा, यह सीधे तौर पर एक मर्डर है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Uttar Pradesh news: रत्ना सिंह की बहन का छलका दर्द, वीडियो जारी कर बोलीं-यह आत्महत्या नहीं सीधे तौर पर एक मर्डर है
NDTV

Ratna Singh Suicide case: लखनऊ (Lucknow)के गोमती नगर (Gomtinagar) की रहने वाली रत्ना सिंह (Ratna Singh) की आत्महत्या के बाद मंगलवार को उनकी बहन ने एक वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है. इस वीडियो में रत्ना की बहन ने नम आंखों और भरे गले से अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं आज सिर्फ अपनी बहन के लिए नहीं, बल्कि हर उस लड़की के लिए बोल रही हूं, जो ताकतवर लोगों के दबाव, मानसिक प्रताड़ना और उत्पीड़न का शिकार हुई हैं. मेरी बहन रत्ना एक बहुत ही मजबूत और जिंदादिल लड़की थी. वह जीना चाहती थी, अपने सपनों को पूरा करना चाहती थी और अपना खुद का बिजनेस शुरू करने वाली थी. लेकिन कुछ लोगों ने उसे मानसिक रूप से इस कदर तोड़ दिया कि वह अपनी जिंदगी खत्म करने पर मजबूर हो गई. इसे सिर्फ आत्महत्या कहना गलत होगा, यह सीधे तौर पर एक मर्डर है.

उन्होंने कहा कि इस हादसे ने हंसते खेलते परिवार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. रत्ना की बहन ने बताया कि उनकी मां इस समय सदमे में हैं और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं. वहीं, उनके पिता अपना सब कुछ छोड़कर आज भी इस न्याय की जंग में खड़े हैं. परिवार का कहना है कि वे अंदर से पूरी तरह टूट चुके हैं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं खोई है. उन्हें कानून और समाज पर पूरा भरोसा है कि सच जल्द ही सबके सामने आएगा. इस वीडियो में रत्ना की बहन ने समाज के हर वर्ग से उनके इस मुश्किल दौर में साथ खड़े होने की गुजारिश की है. उन्होंने देश की अन्य बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि अगर कोई भी ऐसी प्रताड़ना या दबाव से गुजर रहा है, तो चुप न रहे. डरने के बजाय अपनी आवाज बुलंद करें, ताकि फिर कभी किसी और 'रत्ना' को अपने सपनों की बलि न देनी पड़े.

यह है पूरा मामला?

12 मई को मौत से पहले रत्ना सिंह ने एक वीडियो बयान जारी किया था. इस वीडियो में उन्होंने मशहूर बिजनेसमैन शरद सिंह और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी पर गंभीर आरोप लगाए थे. रत्ना के पिता सुधीर कुमार सिंह की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शरद सिंह उनकी बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण करता था. जब भी रत्ना इसका विरोध करती, तो उसे जान से मारने और उसकी बहनों की छवि खराब करने की धमकियां दी जाती थी. वीडियो में शरद और पल्लवी के अलावा वैशाली, मंगल यादव और शरद के पूरे परिवार का नाम सामने आया है.

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में भी ट्विशा जैसा मामला सामने आने से फैली सनसनी, दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 24 साल की ऐश्वर्या ने मौत को लगाया गले

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी बिजनेसमैन शरद सिंह के होटल और सैलून को सील कर दिया है. इस मामले में मुख्य आरोपी के सहयोगी देवरिया निवासी मंगल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. हालांकि, मुख्य आरोपी शरद सिंह और उसकी पत्नी पल्लवी जोशी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में भी ट्विशा जैसा मामला सामने आने से फैली सनसनी, दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 24 साल की ऐश्वर्या ने मौत को लगाया गले

Advertisement