बागपत कलेक्ट्रेट में ‘मटरू’ का कब्जा: DM की कुर्सी पर बैठा लंगूर, वीडियो वायरल होते ही गरमाई सियासत

Baghpat Viral Video: किसान दिवस की बैठक के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में एक लंगूर DM की कुर्सी पर बैठ गया. वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति तेज हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के बागपत में किसान दिवस 2026 की बैठक के दौरान एक लंगूर कलेक्ट्रेट सभागार में घुस गया था
  • लंगूर जिसका नाम मटरू है, कई वर्षों से कलेक्ट्रेट परिसर में रहता है और लोगों के बीच मशहूर है
  • मटरू ने बैठक के दौरान जिलाधिकारी अस्मिता लाल की कुर्सी पर बैठकर सभी को हैरान कर दिया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के बागपत में किसान दिवस 2026 की बैठक उस वक्त चर्चा का विषय बन गई, जब एक लंगूर अचानक कलेक्ट्रेट सभागार में घुस आया. उस समय जिलाधिकारी अस्मिता लाल किसानों की समस्याएं सुन रही थीं. लंगूर पहले उनके सामने बैठा और फिर मौका मिलते ही DM की कुर्सी पर जाकर बैठ गया. कुछ देर के लिए अधिकारी और किसान हैरान रह गए.

‘मटरू' नाम से मशहूर है लंगूर

बताया जा रहा है कि यह लंगूर पिछले कई सालों से कलेक्ट्रेट परिसर में ही रहता है और लोगों के बीच ‘मटरू' नाम से जाना जाता है. कभी वह किसी के कंधे पर बैठ जाता है तो कभी किसी की बाइक पर-लेकिन इस बार उसने सीधे DM की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया. बाद में कर्मचारियों ने उसे बाहर किया. 

Langur Sits on Baghpat DM Chair During Kisan Diwas Meeting

वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर चर्चा

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें DM अस्मिता लाल लंगूर ‘मटरू' को दुलार करती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसे मजेदार तो कुछ ने प्रशासनिक लापरवाही का मामला बताया.

सियासत भी गरम, अखिलेश यादव का तंज

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा-“भाजपा राज में जब सरकारी कार्यालय चिड़ियाघर बन जाएंगे तो यही होगा. वैसे इसे कितना अपनापन लग रहा होगा?”

Advertisement

प्रशासन पर उठे सवाल

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं कि आखिर कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील परिसर में जानवर कैसे पहुंच गया. हालांकि स्थानीय स्तर पर इसे ‘मटरू' की पुरानी मौजूदगी से जोड़कर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- बागपत DM का 'बेजुबान' प्रेम: लंगूर "मटरू" के लिए छोड़ी अपनी कुर्सी, वीडियो हुआ वायरल 

ये भी पढ़ें- बीजेपी नेता की बर्थडे पार्टी के दौरान बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति खंडित, भीड़ का फूटा गुस्सा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में भारतीय जहाजों पर ईरान ने की गोलीबारी! | Donald Trump
Topics mentioned in this article