विज्ञापन

‘सरकाए लेओ खटिया’ गाने पर रणवीर सिंह-करिश्मा कपूर का डांस वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोविंदा के बिना सब अधूरा

रणवीर सिंह और करिश्मा कपूर का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 90s के सुपरहिट गाने ‘सरकाए लेओ खटिया’ पर दोनों का फनी अंदाज और शानदार केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है.

‘सरकाए लेओ खटिया’ गाने पर रणवीर सिंह-करिश्मा कपूर का डांस वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोविंदा के बिना सब अधूरा
रणवीर सिंह करिश्मा कपूर का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में रणवीर सिंह अपनी फुल-ऑन एनर्जी और मस्तीभरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं, जबकि करिश्मा कपूर 90s की उन स्टार्स में शामिल हैं, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस आज भी लोगों को दीवाना बना देती है. अब जब ये दोनों एक साथ एक वीडियो में नजर आए, तो सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटेड होना तय था. दरअसल, इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक छोटे से वीडियो में रणवीर सिंह और करिश्मा कपूर ‘राजा बाबू' फिल्म के मशहूर गाने ‘सरकाए लेओ खटिया जाड़ा लगे' पर मजेदार अंदाज में एक्ट और डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दोनों एक सोफे पर बैठे नजर आते हैं. जैसे ही गाने की लाइन बजती है, रणवीर धीरे-धीरे अपनी जगह से खिसककर करिश्मा से थोड़ा दूर हो जाते हैं. लेकिन अगले ही पल करिश्मा फिर उनके पास खिसक आती हैं.

90s का नॉस्टेलजिया और जेन-Z की एनर्जी

वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा ये है कि दोनों यही शरारती अंदाज दोहराते हैं. आखिर में रणवीर और करिश्मा खुद को रोक नहीं पाते और जोर से हंसते हुए एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं. दोनों की ये नेचुरल केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि इसमें 90s की यादें भी हैं और नई जनरेशन वाला मजेदार अंदाज भी. कई यूजर्स ने दोनों की शानदार बॉन्डिंग और मस्ती भरे अंदाज की खूब तारीफ की है. खास बात ये है कि करिश्मा कपूर जिस गाने पर रील बना रही हैं, वो उनकी सुपरहिट फिल्म ‘राजा बाबू' का गाना है, जो 90s के दौर में काफी लोकप्रिय हुआ था.

फैंस बोले- 'गोविंदा के बिना अधूरा लगता है ये गाना'

रणवीर सिंह का चंचल अंदाज और करिश्मा कपूर की अदाएँ इस छोटे से वीडियो को और मजेदार बना रहे हैं. यही वजह है कि ये रील तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं. कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि इस गाने की असली जान गोविंदा थे और उनके बिना ये गाना अधूरा सा लगता है. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि करिश्मा कपूर को इस गाने पर देखकर 90s की यादें तो ताजा हो गईं, लेकिन गोविंदा की कमी भी साफ महसूस हुई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com