Lalitpur Heatwave Bizarre Desi Jugaad Video Goes Viral as Man Sleeps Under Water Pots: उत्तर प्रदेश का पहला जनपद कहे जाने वाला ललितपुर इन दिनों सूरज की तपिश से झुलस रहा है. पारा 42 से 43 डिग्री के बीच झूल रहा है. आसमान से बरसती आग ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. सुबह से ही कामगार मुंह पर गमछा और छाता लेकर जैसे तैसे सफर कर रहे और बाकी लोग घरों की चारदीवारी में कैद होने को मजबूर हैं.
भीषण गर्मी के इस दौर में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो मौसम की मार और आम आदमी की मजबूरी दोनों को एक साथ बयां कर रही है. शहर के मेडिकल कॉलेज के सामने लगे एक प्याऊ पर मिट्टी के मटकों के स्टैंड के नीचे एक युवक गहरी नींद में सोता कैमरे में कैद हुआ. स्टैंड पर रखे दर्जनों मटकों से पानी टपक रहा था जो युवक के चेहरे और शरीर पर गिरकर उसे राहत दे रही था. न पंखा, न कूलर, सिर्फ मटकों की छांव और टपकते पानी के बीच युवक चैन की नींद सो रहा था. जिसने भी यह दृश्य देखा उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई.
Video: स्वागत करा रहे थे भाजपा नेता, अचानक टूट गया मंच, देखते रह गए लोग
घंटों सोता रहा युवक
बताया जा रहा है युवक मेडिकल कॉलेज में किसी मरीज के साथ आया था, लेकिन दोपहर की जानलेवा गर्मी में शरीर ने जवाब दे दिया. कहीं राहत न मिलने पर वह मटके वाले स्टैंड के नीचे लेट गया और घंटे तक वह उसी के नीचे सोता रहा.
Video: स्वागत करा रहे थे भाजपा नेता, अचानक टूट गया मंच, देखते रह गए लोग
प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की
बता दें कि भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है. डीएम सत्य प्रकाश ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से न निकलें, सूती कपड़े पहनें, ज्यादा से ज्यादा पानी, छाछ, नींबू पानी पीते रहें. बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है.
(ललितपुर से बृजेश पंथ की रिपोर्ट)














