कानपुर: आने-जाने वाली लड़कियों को छेड़ता था मनचला, महिलाओं ने पकड़कर पीट दिया- Video

Kanpur News: कानपुर में छेड़छाड़ से तंग आकर महिलाओं और लड़कियों ने एक मनचले की जमकर धुनाई कर दी. घटना 9 मार्च की है और अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कानपुर के जरौली गांव में विकास पंडित नामक युवक महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता था
  • 9 मार्च को विकास ने पिंकी गौतम को रोक कर उसके साथ अभद्रता और शारीरिक हिंसा की थी
  • पीड़िता ने परिवार को घटना बताई, जिसके बाद महिलाओं ने विकास को सड़क पर जमकर पीटा था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कानपुर:

उत्तर प्रदेश के कानपुर में छेड़छाड़ से तंग आकर महिलाओं और लड़कियों ने एक मनचले की सड़क पर ही सबक सिखा दिया. मामला गुजैनी थाना क्षेतर के जरौली गांव का है, जहां एक लड़का बार-बार बदतमीजी कर रहा था, जिसकी सड़क पर ही कुछ महिलाओं और युवतियों ने पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक की पहचान विकास पंडित के रूप में हुई है. स्थानीय निवासी पिंकी गौतम ने आरोप लगाया कि विकास आए दिन गली से गुजरने वाली महिलाओं और लड़कियों पर गंदी नजर रखता था और उनके साथ छेड़छाड़ करता था. विरोध करने पर वह भद्दी-भद्दी गालियां देता था.

क्या हुआ था?

9 मार्च की दोपहर करीब 1:30 बजे, जब पिंकी अपने किसी काम से घर से बाहर जा रही थी, तब विकास ने उसे रोक लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा. पीड़िता का आरोप है कि जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया, उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और गर्दन पर काट लिया. इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को जातिसूचक शब्द और अन्य अपमानजनक गालियां दीं.

यह भी पढ़ेंः दोस्त ने की दोस्त की हत्या... सिर काटकर तलवार की नोक पर रखकर गांव में घुमाया

Advertisement

विकास की पकड़कर हुई कुटाई

घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई. सूचना मिलते ही घर की महिलाएं और अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए और आरोपी विकास को पकड़ लिया. इसके बाद जो हुआ, वह वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है. महिलाओं ने विकास को घेर लिया और थप्पड़ और चप्पलों की बौछार कर दी. गुस्से का आलम यह था कि एक महिला ने उसका कॉलर पकड़कर उसका सिर दीवार से दे मारा.

Advertisement

फावड़ा लेकर दौड़ी महिला

हंगामे के दौरान एक महिला तो फावड़ा लेकर आरोपी पर हमला करने दौड़ी, लेकिन गनीमत रही कि दूसरी महिला ने उसे रोक लिया. करीब एक घंटे तक चले इस ड्रामे के दौरान आरोपी के घर की एक महिला उसे बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन आक्रोशित महिलाओं के सामने उसकी एक न चली. अंत में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर घर भेजा गया.

यह भी पढ़ेंः सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने रिटायर्ड प्रोफेसर की हत्या कर जंगल में दफनाई लाश, फिल्मी है पूरी कहानी

पुलिस ने दर्ज किया केस

घटना के अगले दिन, 10 मार्च को पीड़िता पिंकी गौतम ने गुजैनी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. गुजैनी थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी विकास पंडित के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) और छेड़छाड़ की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तीनों वीडियो को साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

Featured Video Of The Day
Election 2026 Date Announcement: उठाया चुनाव आयोग पर सवाल! फिर बीच डिबेट जो हुआ | Sucherita Kukreti