ग्रेटर नोएडा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, विधायक और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

युवक दोपहर करीब दो बजे मोबाइल टावर के पास पहुंचा और उस पर चढ़ गया. इसके बाद उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
  • युवक का नाम शिवम है, जो नशे का आदी बताया गया और उसने गांजा पीकर पुलिस को परेशान करने की बात कही.
  • पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और दमकल टीम मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतरने के लिए तीन घंटे तक समझाने की कोशिश की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर बैठ गया. युवक ने खुद का वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम के समझाने के बावजूद युवक काफी देर तक नीचे नहीं उतरा.

पूरा मामला जारचा थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि शिवम नाम का युवक दोपहर करीब दो बजे मोबाइल टावर के पास पहुंचा और उस पर चढ़ गया. इसके बाद उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और ग्रामीण उसे टावर से नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस लगातार फोन के जरिए युवक से बातचीत कर उसे समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन करीब तीन घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी वह टावर पर ही बैठा रहा.

युवक के लगातार टावर पर बने रहने के चलते एसडीआरएफ को भी बुलाया गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक नशे का आदी है और वह अपने दोस्त के साथ गांजा पीकर मौके पर आया था. पुलिस के मुताबिक, उसने दोस्त से कहा था कि वह आज पुलिस को परेशान करेगा. बताया गया है कि शिवम पहले भी जेल जा चुका है. इस दौरान युवक ने पुलिस और स्थानीय विधायक के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल किए, साथ ही आत्महत्या की धमकी भी दी.

ये भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान पर 4-0 से भारी पड़ा था भारत, CDS चौहान ने बताया कैसे मिली थी दुश्मन को मात

Advertisement
Featured Video Of The Day
CM Yogi की राह चले CM Suvendu? यूपी मॉडल से होगा समस्या का हल? | Teen Ka Tarkash | Meenakshi Kandwal