हरदोई में एकतरफा प्यार का खौफनाक रूप: किशोरी को पेड़ से बांधकर पीटा, दांतों से काटे संवेदनशील अंग

आरोप है कि युवक ने किशोरी को रस्सी से बांध दिया और उसके साथ दरिंदगी की और उसके संवेदनशील अंगों को मुंह से काट डाला. घटना के बाद किशोरी बेहोश हो गई. होश आने पर वह किसी तरह घर की तरफ पहुंची और दरवाजे पर गिर पड़ी. परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे. हालांकि पुलिस ने मामूली मारपीट का मामला दर्ज कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एकतरफा प्यार में पागल युवक की हैवानियत सामने आई है. आरोपी ने अपने चाचा के शादी समारोह से लौट रही 17 वर्षीय किशोरी को जबरन अगवा कर उसके साथ  खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया. युवक ने पहले किशोरी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा और शादी का दबाव बनाया. विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ हैवानियत करते हुए उसके संवेदनशील अंगों को अपने मुंह से काट डाला और लहूलुहान हालत में युवती को मौके पर छोड़कर भाग निकला. यह मामला बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र का है.

पेड़ में बांधकर लात-घूंसों से पीटा

पीड़िता और उसकी मां के मुताबिक, गांव का ही रहने वाला अतुल नाम का युवक काफी समय से किशोरी पर बात करने और शादी का दबाव बना रहा था. 11 मई की रात करीब 11 बजे जब किशोरी अकेले घर लौट रही थी, तब आरोपी उसे सुनसान जगह खींच ले गया. मना करने पर उसने किशोरी को रस्सी से बांधकर लात-घूंसों से पीटा और दांतों से उसके संवेदनशील अंगों को बुरी तरह काट डाला.

किशोरी किसी तरह घायल हालत में घर पहुंची, जिसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे. पुलिस ने मामूली मारपीट का मुकदमा दर्ज करके किशोरी का मेडिकल करा दिया. वहीं कोई कार्रवाई न होती देखकर परिजनों ने जब किशोरी के नाजुक अंगो के साथ हैवानियत का मामला उजागर किया तो पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए. फिलहाल पुलिस ने किशोरी को दुबारा मेडिकल के लिए भेजा. साथ ही आरोपी की हिरासत में ले लिया.

घर लौटते वक्त वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के मुताबिक, 11 मई को पीड़िता अपने चाचा की शादी के कार्यक्रमों में शामिल होने अपनी मां के साथ गई थी. परिवार के लोग शादी समारोह में मौजूद थे, जबकि किशोरी देर रात करीब 11 बजे अकेले अपने घर लौट रही थी. आरोप है कि रास्ते में गांव के ही अतुल नाम का युवक ने किशोरी को जबरन पकड़ लिया और गांव के बाहर सुनसान स्थान पर खींच ले गया और किशोरी पर शादी करने का दबाव बनाने लगा. जब किशोरी ने उससे संबंध रखने से इनकार किया तो आरोपी ने उसे डंडों, लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा.

Advertisement

पीड़ित परिवार का आरोप

पीड़िता की मां का आरोप है कि वे लोग ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं और उन्हें यह भी ठीक से नहीं पता कि पुलिस ने तहरीर में क्या लिखा? जब आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसके बाद परिजनों ने मीडिया को इसकी जानकारी दी.

शरीर पर कई जगह थीं चोटे

जब मीडिया ने सवाल किए तो पुलिस अधिकारी सक्रिय हुए. पुलिस के मुताबिक, किशोरी के भाई की तहरीर पर  घटना के बाद पुलिस ने 12 मई को मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया था, जिसमें डॉक्टरों ने शरीर पर छह चोटों का जिक्र किया. हालांकि बाद में मामले में गंभीर आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने किशोरी को दोबारा मेडिकल के लिए भेजा और आरोपी की गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की. फिलहाल आरोपी को हिरासत में लिया है. 

Advertisement

पीड़िता की  मां ने क्या कहा?

किशोरी की मां का कहना है कि मेरे देवर की शादी थी, वहां हम लोग ढोलक बजाने गए थे. वहां मैंने बोला कि बच्चे को देख आओ, वो सब घर पे सो रहे हैं. मैं यहां ढोलक बजा रही हूं. जब वहां से मेरी बेटी घर जा  रही थी, तो इसी समय वो वहां छुपके खड़ा था. अतुल ने उसको पकड़ लिया और जबरन घसीटते हुए ले गया. वो मेरी बेटी को पेड़ से बााध कर मारा.

आरोपी मेरी बेटी से कहता है 'शादी करो और  मेरे साथ शादी करो, मेरे से बात करो...' उसने बात करने से मना कर दिया ​तो वो उसके साथ मारपीट की. बात न मानने पर उसके अंग काट दिए. मेरी बेटी बेहोश हो गई... जब उसको होश आया, तो वो घर आई, लेकिन गेट पर आते ही वो गिर गई और फिर बेहोश हो गई.

कुछ देर बाद मैंने देखा कि लड़की नहीं आई है और काफी देर हो गई है.. फिर मैंने बाहर आकर देखा, तो मेरी लड़की बाहर बेहोश पड़ी थी. जब वो होश में आई तो सारी जानकारी दी. जिसके बाद मैं थाने लेकर गई. हालांकि चौकी बंद थी. फिर मैंने कोतवाली (थाना) ले गई. थाने में एक-दो पुलिस वाले थे, जिन्होंने थोड़ा बहुत लिखा. अब पता नहीं उसमें क्या लिखा.

पीड़ित किशोरी ने बताया कि वो घसीटते हुए लेकर गया और फिर मुझे पेड़ से बांध दिया. मैं जोर से चिल्ला रही थी, लेकिन कोई पास में नहीं था.. उसने फिर मेरा मुंह बंद कर दिया... और बहुत मारा. अंग भी काट दिया था. वो मुझसे बोलता था कि शादी कर लो, मेरे से बात करो..  मैंने मना कर दिया, जिसके बाद उसने ये सब किया. 

Advertisement

हरदोई  हरियावां सीओ अजीत चौहान ने बताया 11 मई को एक किशोरी के साथ उसी के गांव के एक व्यक्ति ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में  बेनीगंज पुलिस ने तत्काल किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया. उसके भाई के तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था. बाद में वादी पक्ष द्वारा यह बताया गया कि पीड़िता के अंगों पर चोटें भी आई हैं, जो पूर्व के मेडिकल में नहीं है. इस संबंध में जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई होगी.

Featured Video Of The Day
बंगाल में STF और NIA का महा-एक्शन; तालाब से निकला 29 हथियारों का जखीरा
Topics mentioned in this article