'लेखपाल के कारण जान दे रहा हूं', शर्ट पर यह लिखकर मरा किसान, भतीजा बोला- पागल कहकर भगाया था

Farmer Commits Suicide: मृतक के भतीजे गोपाल सिंह ने आरोप लगाया कि वह कई बार चाचा के साथ लेखपाल के पास गए थे. एक दिन लेखपाल ने चाचा रणवीर को पागल कहकर भगा दिया था. कहा था- “तुम पागल हो, तुम्हारा काम नहीं हो पाएगा". सरकारी दफ्तरों में हुई बेइज्जती और जमीन जाने के दर्द ने उन्हें मरने पर मजबूर कर दिया.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Hardoi Farmer Commits Suicide After Writing Lekhpal Name on His Shirt.

Hardoi Farmer Commits Suicide After Writing Lekhpal Name on His Shirt: हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के पूरा बहादुर गांव में एक किसान ने आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले किसान ने अपनी शर्ट पर लिखा- 'मैं लेखपाल अरुणेश यादव के कारण जान दे रहा हूं'. शनिवार 9 मई किसान रणवीर सिंह पुत्र सूबेदार सिंह (56) का शव खेत में लगे सागौन के पेड़ से रस्सी से लटका हुआ मिला. इससे गांव में हड़कंप मंच गया. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.  

परिजनों के अनुसार, रणवीर सिंह पिछले एक साल से चकबंदी में हुई गड़बड़ी को लेकर अधिकारियों और लेखपालों के चक्कर काट रहे थे. चकबंदी के दौरान उनकी करीब 14 बीघा जमीन रिकॉर्ड में गड़बड़ा गई थी. जमीन का शुद्धिकरण कराने के लिए उन्होंने कई बार गुहार लगाई, लेकिन कुछ नहीं हुआ. परिवार का आरोप है कि लेखपाल अरुणेश यादव ने काम कराने के नाम पर करीब 20 हजार रुपये भी लिए, लेकिन न जमीन सही हुई और न ही कोई कार्रवाई की गई. 

लेखपाल ने कहा था- 'तुम पागल हो, काम नहीं होगा' 

मृतक के भतीजे गोपाल सिंह ने आरोप लगाया कि वह कई बार चाचा के साथ लेखपाल के पास गए थे. उसने कहा कि एक दिन लेखपाल ने चाचा रणवीर को पागल कहकर भगा दिया था. कहा था- “तुम पागल हो, तुम्हारा काम नहीं हो पाएगा. परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद रणवीर अंदर से टूट गए थे, तनाव में थे. सरकारी दफ्तरों में हुई बेइज्जती और जमीन जाने के दर्द ने उन्हें मरने पर मजबूर कर दिया.

 कौन हैं कुख्यात वॉन्टेड क्रिमिनल अभय राणा? जिसे पुर्तगाल से वापस लेकर आई CBI

सुबह चार बजे घर से निकले और लगा ली फांसी 

बताया गया कि रणवीर सिंह की बेटी की शादी अभी 20 अप्रैल को हुई थी. परिवार में दो बेटे निशांत, अभिषेक प्रताप और तीन बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है. घर की जिम्मेदारियों और जमीन के संकट के बीच रणवीर सिंह लगातार मानसिक दबाव झेल रहे थे. शनिवार सुबह करीब 4 बजे वह घर से निकले और कुछ देर बाद खेत में उनका शव फांसी पर लटका मिला.

Advertisement

4 बच्चों की मां ने काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट, 3 दिन पहले किसी और से की थी शादी, प्रेमिका रिश्ते में भाभी

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने कहा कि मृतक की शर्ट पर लिखे मैसेज समेत पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी. 

Advertisement

"मेरा इंजीनियर पति गे, शादी के बाद संबंध नहीं बनाए तो हिडन कैमरे लगवाए, Video देख आंखें फटी रह गईं"

(हरदोई से मोहम्मद आसिफ की रिपोर्ट)

Featured Video Of The Day
काफिला कम करने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा की नई पहल