'लव मैरिज के 3 माह बाद हत्या', भाई से कहे ये आखिरी शब्द, मोनिका को करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए पति ने मारा?

Greater Noida Crime News: मृतका मोनिका नागर के परिजनों ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि अनुज चौहान ने बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर तीन महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी. इसके बाद से वह प्रॉपर्टी अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था. 7 मई को मोनिका ने फोन कर कहा- ससुराल वाले मारपीट कर रहे हैं, फिर उसकी जली हुई लाश सड़क पर मिली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Greater Noida Crime News: Monika Nagar Death 3 Months After Love Marriage Over Property Dispute.

Greater Noida Crime, Woman Burnt to Death 3 Months After Love Marriage: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसकी शादी फिर 3 तीन महीने पहले हुई थी. मृतका मोनिका नागर की मां का आरोप लगाया है कि करोड़ों की प्रॉपर्टी के लालच में उनकी बेटी की हत्या की गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

मां का आरोप- बेटी को फंसाकर शादी की 

पुलिस के अनुसार, यह घटना दादरी थाना इलाके के घोड़ी बछेड़ा गांव की है. मृतका मोनिका नागर के परिजनों ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि अनुज चौहान ने बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर तीन महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी.  इसके बाद से वह प्रॉपर्टी अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था. गुरुवार 7 मई की शाम मोनिका ने घर फोन कर कहा- ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. उसकी मां घोड़ी गांव पहुंची तो घर के बाहर भीड़ लगी थी. आरोप है कि उन्होंने बेटी मोनिका पति अनुज चौहान की कार में मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद वह वहां से फरार हो गया. बाद में मोनिका का शव सड़क किनारे जली हुई हालत में मिला.

"मेरा इंजीनियर पति गे, शादी के बाद संबंध नहीं बनाए तो हिडन कैमरे लगवाए, Video देख आंखें फटी रह गईं"

मोनिका ने भाई को फोन कर कहा- मुझे मार रहे हैं 

दादरी पुलिस ने बताया कि मोनिका नागर  (22) अपनी मां के साथ म्यू-2 सेक्टर में किराए के मकान में रहती थी. कुछ समय पहले उसने अनुज चौहान निवासी ग्राम घोड़ी बछेडा के साथ कोर्ट मैरिज की थी. बाद में दोनों के परिजनों में शादी को लेकर सहमति हो गई गई. आरोप है कि कोर्ट मैरिज के बाद से मोनिका और अनुज के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो रहा था. 7 मई 2026 को युवती ने अपने भाई को फोन करके बताया गया कि अनुज और उसके परिजन उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. सूचना पर युवती के परिजन अनुज के घर पहुंचे तो पता चला कि ससुरालवालों ने मिलकर मोनिका की हत्या कर दी है. 

Advertisement

IPS Asit Yadav: 'मैं खलनायक...ऐसी-तैसी कर दूंगा', कौन हैं ये कहने वाले IPS असित यादव? MBBS कर बने अफसर

परिजनों ने सीएम योगी से मांगा न्याय 

थाना दादरी पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी अनुज की तलाश की जा रही है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, मृतका के परिजनों ने सीएम योगी से न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement

दिल्ली में 16 साल के लड़के को चाकू से गोदा, इकलौता बेटा था, बिलखती मां ने लिया 'टमाटर, लस्सा और मामा' का नाम

Featured Video Of The Day
Adani Group के साथ Uber ने मिलाया हाथ, CEO ने की Gautam Adani से मुलाकात और Data Centre पर बन गई बात