झांसी में होटल के कमरे में खत्म हुई प्रेम कहानी, प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर; मौत

Couple Commits Suicide: झांसी के होटल के एक कमरे में रविवार को युवराज और भारती ने जहर खा लिया. होटल वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो दरवाजा तोड़कर दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
होटल के इसी कमरे में जहर खाकर दोनों ने दी थी जान.

Jhansi Girlfriend Boyfriend Suicide: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में प्यार का एक ऐसा अंत सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. होटल रॉयल इन के कमरा में प्रेमी-प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला. गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि युवक की उम्र करीब 23 साल थी, जबकि महिला 34 वर्ष की थी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

कंपटीशन की कर रहा था तैयारी

मृतक का नाम करीब युवराज यादव है. वह झासी के चिरगांव थानां क्षेत्र के औपारा गांव का रहने वाला था. उसके पिता मूलरूप से खिल्लावारी गांव के रहने वाले हैं, जो किसान हैं. ताऊ कमल सिंह यादव और पिता जयपाल ने बताया कि उनका बेटा पढ़ने में होशियार था, वह बीए कर चुका था और अब कम्पटीशन की तैयारी कर रहा था.

पड़ोसी महिला से हो गई थी जान-पहचान

घर के पास भारती नाम की 34 वर्षीय महिला अपने पति और बच्चे के साथ रहती थी. बच्चे के घर आने-जाने के कारण महिला का भी आना जाना था. इसी बीच बेटे युवराज और महिला के बीच कब प्यार हो गया. इसकी भनक भी नहीं लगी. रविवार की सुबह बेटा घर गया था।. दोपहर में उन्हें सूचना मिली कि झांसी के एक होटल में बेटे और महिला भारती ने जहर खा लिया. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनकी मौत हो गई.

Advertisement

उनका कहना है कि महिला टहरौली के बसारी गांव की रहने वाली बताई जा रही. महिला पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है. उन्हें शक है कि महिला ने उनके 23 वर्षीय बेटे को अपने प्रेमजाल में फंसाया, इसके बाद ब्लैकमेल कर उसे परेशान किया गया. होटल में बुलाकर उसे पहले जहर खिलाया और फिर खुद खा लिया.

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल रॉयल इन के एक कमरे में एक युवती और युवक ने जहर खा लिया है. सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनकी मौत हो गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें- UP के मदरसे में 'मेड इन पाकिस्तान' पंखा मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच; मौलवी बोले- बेटे ने भेजा था

Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026: कैबिनेट विस्तार से CM योगी ने कैसे साधे सारे समीकरण? UP News