Ghaziabad Bakrid Murder: गाजियाबाद में बकरीद के दिन सूर्या की मौत से पहले का एनडीटीवी को एक वीडियो मिला है, जहां उसे 9 लोग घेरे हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस ने मुख्य आरोपी आरोपी के अलावा अन्य आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रहे हैं. उधर, चाकू घोंपकर की गई हत्या के बाद से मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है.
वीडियो में मुख्य आरोपी के अलावा अन्य लोग भी दिख रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. घटना के बाद से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.
घर से 800 मीटर दूर दिया हत्या को अंजाम
बताया जा रहा है कि सूर्या गली नंबर-1 सूर्या रहता था. वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि वह आरोपी को नहीं जानते हैं और न पता है कि वह कहां रहता था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी घटनास्थल के कहीं आसपास रहता था. वीडियो में जहां आरोपी सूर्या को घेरकर खड़े हैं, वह गली नंबर-5 है और इसी गली में हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. यह जगह सूर्या के घर से लगभग 800-900 मीटर दूर है.
बकरीद के दिन की हत्या
दरअसल, मकंदपुर खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन (28 मई) को दोपहर करीब साढ़े 3 बजे सूर्या पर आरोपी और उसके साथियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घायल सूर्या को आनन-फानन नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर 12 बजे मौत हो गई. जिसके बाद फोर्टिस अस्पताल के बाहर मातम पसर गया. सूर्या के परिवार वाले और हिंदू संगठन से जुड़े लोग विरोध करके कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
मां ने की आरोपी के एनकाउंटर की मांग
मृतक सूर्या की मां सरोज ने के एनकाउंटर की मांग की है. उन्होंने कहना कि वह भी आरोपी को चाकू घोंप देंगी, जैसे मेरे बेटे को घोंपा था. उसने बेटे को फोन करके बुलाया था, हमें नहीं पता था कि बकरीद के दिन वो चाकू भोंक देगा.
सूर्या का दोस्त ने किया सनसनीखेज खुलासा
घटना के वक्त सूर्या के साथ मौजूद उसके दोस्त आयुष ने बताया कि हमें आरोपी ने ईद मनाने के लिए बुलाया और कहा कि आओ तुम्हें कुर्बानी दिखाते हैं. हमने उससे कहा कि हम मीट नहीं खाते हैं. वो हमें अपने साथ ले जा रहा था, तभी उसने चाकू निकाला और सूर्या के पेट में मार दिया. उस वक्त आरोपी के साथ लोग और भी मौजूद थे. वह उस दौरान खुद को बचाते हुए तो भाग गया, लेकिन जब लौटा तो उसे अस्पताल ले गया.
ये भी पढ़ें- 'पूरा थाना सस्पेंड करा दूंगी', हिंडन में मांस फेंकने जा रहे बच्चों को मेयर ने धमकाया; पुलिस का सख्त एक्शन











