गाजियाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

30 मई को पीड़िता के परिजनों ने लोनी बॉर्डर थाने में शिकायत दी थी. आरोप था कि पड़ोस में रहने वाले सिराज ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ करीब तीन महीने पहले दुष्कर्म किया. इस दौरान पीड़िता गर्भवती भी हो गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एनकाउंटर के बाद पुलिस के साथ घायल आरोपी.

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक स्कूटी बरामद हुई है.

दरअसल, 30 मई को पीड़िता के परिजनों ने थाना लोनी बॉर्डर में शिकायत दर्ज कराई थी कि पड़ोस में रहने वाले सिराज नाम के युवक ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ करीब तीन महीने पहले दुष्कर्म किया था. आरोप है कि घटना के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई. मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी.

ऐसे हुआ एनकाउंटर

इसी दौरान सोमवार को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस सेवाधाम से टीला मोड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी. तभी स्कूटी सवार एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया. पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर जीडीए ग्राउंड के पास उसे घेर लिया.

Advertisement

आरोपी ने दोबारा शुरू कर दी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दोबारा पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान आरोपी सिराज के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया.

आरोपी ने कबूली दुष्कर्म की बात

पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की बात कबूल की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिराज पुत्र हमीद शाह निवासी 30 फुटा रोड अमित विहार थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है. फिलहाल आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- सूर्या मर्डर केस का आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, बकरीद के दिन चाकू घोंपकर की थी हत्या

Featured Video Of The Day
Ghaziabad में Surya Chauhan के हत्यारे Asad का एनकाउंटर | Ghaziabad Police Encounter | NDTV India