'पुलिस मेरा एनकाउंटर करना चाह रही', गैंगस्टर फिरोज का वीडियो वायरल, शामली पुलिस ने बताया- भ्रामक

वायरल वीडियो में फिरोज दावा करता है कि उसके खिलाफ फर्जी गैंगस्टर एक्ट लगाया गया. कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे होने के बावजूद उसकी संपत्ति कुर्क की गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शामली के झिंझाना क्षेत्र के फिरोज खान पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई चल रही है. ऐसे में एक वीडियो वायरल है.
  • वीडियो में फिरोज खान ने पुलिस-प्रशासन पर झूठे आरोप लगाते हुए एनकाउंटर की धमकी देने का दावा किया है.
  • प्रशासन ने फिरोज की 30 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर उस पर नोटिस चस्पा किया था जो 6 दिन पहले की कार्रवाई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र निवासी फिरोज खान, जिन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई चल रही है, का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में फिरोज ने पुलिस-प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने वीडियो में दावा किया कि पुलिस मेरा एनकाउंटर करना चाह रही है. यह वीडियो उस वक्त सामने आया है जब हाल ही में प्रशासन ने उसकी करीब 30 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करते हुए उस पर नोटिस चस्पा किया था.

वीडियो में क्या कहा गया?

वायरल वीडियो में फिरोज दावा करता है कि उसके खिलाफ फर्जी गैंगस्टर एक्ट लगाया गया. कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे होने के बावजूद उसकी संपत्ति कुर्क की गई. कुछ अधिकारियों द्वारा उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. अगर उसके साथ कोई हादसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी वह कुछ अधिकारियों पर डालता है. वीडियो में वह दीवार पर चस्पा स्टे ऑर्डर, लिखे हुए नामों वाला कागज और कमरे में बंधी एक रस्सी भी दिखाता है.

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में गैंगरेप: रात साढ़े 3 बजे उसने रोते हुए फोन किया... कॉल से बहन का दहल गया दिल, बताई पूरी बातचीत

वीडियो से भ्रम फैलाने की कोशिश- पुलिस 

इस मामले में एसपी एन.पी. सिंह ने अपने PRO के माध्यम से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि फिरोज के खिलाफ गिरफ्तारी पर कोई स्टे ऑर्डर है तो उसे सत्यापित प्रति के साथ संबंधित थाने में प्रस्तुत किया जाना चाहिए. वायरल वीडियो का उद्देश्य लोगों में भ्रम फैलाना और सहानुभूति हासिल करना है. पुलिस ने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी और उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement

30 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

बता दें कि छह दिन पहले ही प्रशासन ने फिरोज खान की करीब 30 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी. यह कार्रवाई उसके खिलाफ दर्ज मामलों और चल रही विवेचनाओं के आधार पर की गई थी.

Featured Video Of The Day
Petrol Price Hike: अब गाड़ी चलाना होगा महंगा, सरकार ने बढ़ा दिए इसके दाम
Topics mentioned in this article