पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी का गैंगस्टर बेटा फिरोज गिरफ्तार, अवैध रूप से मीट प्लांट चलाने का है आरोप

एसओजी और खरखौदा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर फिरोज को गिरफ्तार किया. दूसरे जिले से गिरफ्तारी हुई है. 

विज्ञापन
Read Time: 9 mins
फिरोज अवैध रूप से मीट प्लांट चलाने के मामले में आरोपी है.
मेरठ:

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के गैंगस्टर बेटे फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिरोज 25 हजार रुपए का इनामी भी है. गिरफ्तारी के बाद पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और इमरान कुरैशी के बारे में भी जानकारी मिली है. फिरोज अवैध रूप से मीट प्लांट चलाने के मामले में आरोपी है.

एसओजी और खरखौदा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर फिरोज को गिरफ्तार किया. दूसरे जिले से गिरफ्तारी हुई है. 

गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. कई दिनों से पुलिस को फिरोज कुरैशी की तलाश थी. उसके ऊपर इनाम भी रखा गया था. उक्त मामले में तीन अभियुक्तों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. 

यह भी पढ़ें -
-- स्कूलों में छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड देने की याचिका पर SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस
-- आंध्र सरकार को SC से बड़ी राहत, अमरावती को ही राजधानी बनाने के HC के आदेश पर लगाई रोक

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Iran War: Oman Sea में US Navy Operation, Helicopter से उतरे Marines, Iranian Ship पर किया कब्जा
Topics mentioned in this article