UP News: शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, जान और दुकान बचाने की मची अफरा-तफरी, 40 से अधिक दुकानें जलकर राख

Sabji Mandi Fire: फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद शहर में स्थित सब्जी मंडी में देर रात करीब 2 बजे आग लगी थी. इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. कोई जान बचाने को भागा तो कोई अपनी दुकान बचाने की जद्दोजहद कर रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Fire at Vegetable Market: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में देर रात कटरा बाजार सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते सब्जी मंडी की लगभग 40 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं. आग की लपटों ने सामने बनी गारमेंट्स मार्केट शिकोहाबाद को भी अपनी चपेट में ले लिया, जहां करीब सात दुकानें जल गईं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. सूचना मिलने के बाद दमकल भी पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया.

लाखों का माल जलकर राख

आग इतनी भयंकर थी कि इसे दूर से भी देखा जा सकता था. कई मीटर तक आग की लपटें और धुएं का गुबार उठ रहा था. शिकोहाबाद की कटरा बाजार सब्जी मंडी में यह मंजर किसी भयावह हादसे से कम नहीं था. दुकानदारों के अनुसार, मंडी में सब्जियों का भारी स्टॉक रखा हुआ था. किसी दुकान में 20 हजार तो किसी में 50 हजार रुपये तक का माल रखा था, जो आग की भेंट चढ़ गया.

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गलियों के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जिले भर से दमकल की गाड़ियां मंगाई गईं. बार-बार पानी भरकर लाया गया, तब जाकर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. दुकानदार अपनी जली हुई दुकानों को देखकर मायूस नजर आए.

मुआवजे की उम्मीद कर रहे दुकानदार

उनका कहना है कि इस हादसे में उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की जा रही है. फिलहाल आग के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं, पीड़ित दुकानदारों को प्रशासन से राहत और मुआवजे की उम्मीद है.

Advertisement

आसपास के फायर स्टेशनों से पहुंची गाड़ियां

फिरोजाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि शिकोहाबाद फायर स्टेशन को सब्जी मंडी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई तो तत्काल दो गाड़ियां रवाना की गईं. आग बड़ी होने के कारण अन्य फायर स्टेशनों से भी मदद ली गई. वर्तमान में फायर विभाग के लगभग 40 से 50 कर्मचारी मिलकर काम कर रहे हैं. सब्जी मंडी की लगभग 40 दुकानें व कपड़े की सात दुकान प्रभावित हुई हैं. बाकी जांच जारी है.

सुमाइन राइन सब्जी विक्रेता का कहना है कि देर आग लगी थी. उस समय हम बाजार से ही जा रहे थे. रात लगभग 2 बज रहे थे तो यहां पूरी सब्जी मंडी जलकर खाक हो चुकी थी. इसमें लगभग 50 दुकान हैं और यहां पर 100 से अधिक लोग काम करते हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी चलती है. अब सब बर्बाद हो चुके हैं.

Advertisement

थोड़ी ही देर में जल गई पूरी मंडी

स्थानीय निवासी शोएब का कहना है कि यह रात 2 बजे बहनों ने बताया कि यहां पर सामने लपटें उठ रही हैं. जब बाहर निकल कर देखा तो यहां सब कुछ जल चुका था. आग इतनी भयंकर थी, जिससे पूरी मंडी ही जल गई. 

ये भी पढ़ें- Akshaya Tritiya: आज अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने जा रहे? 22 या 24 कैरेट गोल्‍ड की पहचान के तरीके जान लीजिए

Featured Video Of The Day
Women Reservation Bill पर Debate में छिड़ी आर-पार की 'जंग'! BJP |Congress| Sucherita Kukreti |PM Modi