बॉयफ्रेंड ने किया कुछ ऐसा कि गुस्से में गर्लफ्रेंड ने लगा दी नदी में छलांग, मछुआरों ने बड़ी मुश्किल से बचाई जान

यूपी के मऊ में बॉयफ्रेंड की किसी बात से नाराज होकर एक लड़की ने सरयू नदी में छलांग लगा दी. गनीमत रही कि नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने देख लिया और उसकी जान बचा ली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के मऊ में वैलेंटाइन वीक के दौरान गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड से नाराज होकर सरयू नदी में छलांग लगा दी
  • युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया क्योंकि उसके बॉयफ्रेंड ने वैलेंटाइन वीक में किया गया वादा तोड़ दिया था
  • नदी में डूबती युवती को मछुआरों ने तुरंत देखा और बिना देरी किए उसकी जान बचाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मऊ:

प्यार में अक्सर लोग प्यार में जान दे देते हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से आया है, जहां बॉयफ्रेंड से नाराज होकर गर्लफ्रेंड ने सरयू नदी में छलांग लगा दी. गनीमत रही कि उसी वक्त नदी में मछुआरे थे, जिन्होंने युवती को डूबते हुए देख लिया और उसे बचा लिया. यह घटना वैलेंटाइन वीक में सामने आई है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती नदी में डूबती दिख रही है और बाद में उसे मछुआरे बचाते हुए नजर आ रहे हैं.

मामला मऊ जिले के दोहरीघाट और गोरखपुर के बड़हलगंज बॉर्डर के बीच बहने वाली सरयू नदी में सामने आया, जहां बॉयफ्रेंड से नाराज एक लड़की ने आत्मघाती कदम उठाते हुए नदी में छलांग लगा दी.

बयाया जा रहा है कि वैलेंटाइन वीक के दौरान बॉयफ्रेंड ने कुछ वादा किया था लेकिन उसे तोड़ दिया. इससे आहत होकर लड़की गुस्से में नदी किनारे पहुंची और आत्महत्या के इरादे से सरयू नदी में कूद गई. जैसे ही वह पानी में गिरी, वह छटपटाने लगी और डूबने से बचने के लिए हाथ-पैर मारने लगी. पुल के ऊपर और घाट पर मौजूद लोगों ने जब लड़की को डूबते देखा तो शोर मचाया. आवाज सुनकर पास में नाव चला रहे मछुआरों ने बिना समय गंवाए उस लड़की जान बचा ली. मछुआरों ने लड़की को पानी से बाहर निकाला और फिर उसे घर छोड़कर आए.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मछुआरे समय रहते कदम न उठाते तो लड़की की जान भी जा सकती थी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran-US War: Trump ने अचानक बदला बयान! ईरान के साथ 'Secret Deal' का सच क्या है? Big Update