678 सिविल जज, 408 ADJ... यूपी में 1,086 जजों का क्यों हो गया ट्रांसफर?

उत्तर प्रदेश में एक हजार से ज्यादा जजों का ट्रांसफर कर दिया गया है. जजों के ट्रांसफर का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इलाहाबाद हाईकोर्ट.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में 1086 जजों के ट्रांसफर किए हैं, जिससे अदालतों का कामकाज सुधरेगा
  • ट्रांसफर में 408 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज, 277 सिविल जज सीनियर डिवीजन शामिल हैं
  • सभी ट्रांसफर इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण भंसाली के आदेश पर किए गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं. कुछ दिन पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 700 से ज्यादा न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया था. अब एक बार फिर हाई कोर्ट ने एक हजार से ज्यादा न्यायिक अधिकारियों का तबादल कर दिया है. इसका नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है.

कितने अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर?

जानकारी के मुताबिक, इलाहाबाद बाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं. हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के 1,086 जजों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है. ये ट्रांसफर जिला अदालतों में कामकाज को सुव्यवस्थित करने के लिए किए गए हैं. 

इलाहाबाद हाई कोर्ट की तरफ से जारी की गई लिस्ट में 408 एडिशनल डिस्ट्रक्ट एंड सेशन जज (एडीजे), 277 सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और 401 सिविल जज (जूनियर डिविजन) रैंक के न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है.

Judicial Transfer by animesh trivedi

Advertisement

चीफ जस्टिस के आदेश पर हुआ ट्रांसफर

ये सारे ट्रांसफर इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण भंसाली के आदेश पर किए गए हैं. बुलंदशहर के एडीजे वरुण मोहित निगम अब इलाहाबाद हाई कोर्ट के नए रजिस्ट्रार (लिस्टिंग) होंगे.

15 अप्रैल तक नई पोस्टिंग में आना होगा

जारी आदेश में साफ किया गया है कि जिन-दिन न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें 15 अप्रैल की दोपहर तक अपना कार्यभार नए अधिकारियों को सौंपना होगा और इसके तुरंत बाद अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालना होगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: PAK का खेल बिगाड़ेंगे Netanyahu? Trump |Bharat Ki Baat Batata Hoon