बहुत स्लो चार्ज होता है आपका फोन? जानें क्यों होता है ऐसे और कैसे तेज करें चार्जिंक की स्पीड

How to fix phone slow charging: जब फोन बहुत धीरे चार्ज होता है तो परेशानी होना स्वाभाविक है. कई बार हमें समझ नहीं आता कि आखिर दिक्कत कहां है. अच्छी बात यह है कि इसके पीछे कुछ सामान्य कारण होते हैं, जिन्हें समझकर आसानी से ठीक किया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्यों धीरे चार्ज होता है फोन?

Mobile Phone Tips: आज के समय में फोन हमारी जरूरत बन चुका है. ऐसे में जब फोन बहुत धीरे चार्ज होता है तो परेशानी होना स्वाभाविक है. कई बार हमें समझ नहीं आता कि आखिर दिक्कत कहां है. अच्छी बात यह है कि इसके पीछे कुछ सामान्य कारण होते हैं, जिन्हें समझकर आसानी से ठीक किया जा सकता है. अब, अगर आप भी इस दिक्कत का सामना कर रहे हैं, यानी आपका फोन भी बहुत धीरे चार्ज होता है, तो यहां हम आपको इसके कुछ आम कारण बता रहे हैं. साथ ही जानेंगे इस परेशानी को कैसे ठीक किया जा सकता है. 

Bank Holidays in March 2026: मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

क्यों धीरे चार्ज होता है फोन?

नंबर-  खराब चार्जिंग केबल या एडेप्टर

सबसे पहला कारण खराब चार्जिंग केबल या एडेप्टर हो सकता है. अगर तार मुड़ी हुई है, कटी हुई है या एडेप्टर सही पावर नहीं दे रहा, तो फोन धीरे चार्ज होगा. ऐसे में हमेशा अच्छी क्वालिटी या ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है.

नंबर 2- बैकग्राउंड ऐप्स

दूसरा कारण बैकग्राउंड में चल रही ज्यादा ऐप्स हैं. जब कई ऐप्स एक साथ चलती रहती हैं, तो वे बैटरी की खपत करती हैं. इससे चार्जिंग की स्पीड कम हो जाती है. ऐसे में फोन चार्ज करते समय अनावश्यक ऐप्स बंद कर दें.

नंबर 3- पुरानी बैटरी 

फोन की पुरानी बैटरी भी स्लो चार्जिंग की वजह बन सकती है. समय के साथ बैटरी की क्षमता कम हो जाती है और उसे फुल चार्ज होने में ज्यादा समय लगता है. अगर फोन कई साल पुराना है, तो बैटरी बदलवाना सही ऑप्शन हो सकता है.

नंबर 4- गलत तापमान

तापमान भी चार्जिंग पर असर डालता है. बहुत ज्यादा गर्म या ठंडे माहौल में फोन सही से चार्ज नहीं होता. गर्मी में फोन खुद को सुरक्षित रखने के लिए चार्जिंग स्पीड कम कर देता है. इसलिए हमेशा ठंडी और सामान्य जगह पर फोन चार्ज करें.

Advertisement
नंबर 5- चार्जिंग के साथ फोन चलाना

चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करना भी एक बड़ी वजह है. गेम खेलना, वीडियो देखना या कॉल पर बात करना बैटरी की खपत बढ़ाता है, जिससे चार्जिंग धीमी हो जाती है. कोशिश करें कि चार्ज करते समय फोन कम इस्तेमाल करें.

ये कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार 

कई बार समस्या चार्जिंग पोर्ट में जमा धूल की वजह से भी होती है. पोर्ट में गंदगी होने से केबल ठीक से कनेक्ट नहीं होती और चार्जिंग धीमी हो जाती है. इसके अलावा अगर आप कंप्यूटर या कम पावर वाले सॉकेट से चार्ज कर रहे हैं, तो भी स्पीड कम हो सकती है.

Advertisement
इन बातों का भी रखें ध्यान 
  • अपने फोन की बैटरी को हमेशा 20% से 80% के बीच रखने की कोशिश करें. 
  • फोन का सॉफ्टवेयर समय-समय पर अपडेट करते रहें, क्योंकि अपडेट से बैटरी मैनेजमेंट बेहतर होता है.
  • इन सब से अलग अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो ऐसी डिवाइस चुनें जिसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और अच्छी बैटरी क्षमता हो. 

इस तरह सही कारण पहचानकर और छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप इस परेशानी से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं.

Featured Video Of The Day
India के Attack से Pakistan में मारे जाते 3.5 करोड़ लोग! Shehbaz Sharif ने मांगी थी Trump से मदद!
Topics mentioned in this article