Why Flight Prices Fluctuate: फ्लाइट की कीमतें कभी भी पता नहीं चलतीं. एक मिनट आप कोई अच्छी डील देख रहे होते हैं, अगले ही पल वह चली जाती है. अगर आपने कभी सोचा है कि फ्लाइट की कीमतें असल में कब कम होती हैं, तो आप अकेले नहीं हैं. यहां हम आपको बताते हैं फ्लाइट की कीमतों पर क्या असर पड़ता है, भारत से फ्लाइट कब बुक करें और सबसे कम किराए पाने के लिए क्या करें.
यह भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं कि ज़्यादातर हवाई जहाज सफेद क्यों होते हैं?
फ्लाइट के दाम कब कम होते हैं?
दरअसल, फ्लाइट की कीमतें डिमांड, मौसम और रूट के हिसाब से लगातार बदलती रहती हैं. बुक करने का कोई तय सबसे सस्ता दिन नहीं है. कई बार आपको टिकट के दाम कम भी मिल सकते हैं. यह तब होता है जब मांग कम होती है यानी उस रूट पर ज्यादा लोग टिकट नहीं खरीद रहे होते. इसके अलावा किसी की बुकिंग कैंसल हो जाती है, सीट खाली होने पर कीमत कम हो सकती है. ऐसे ही कुछ मौके हैं ऐसे होते हैं जब एयरलाइन सेल चलाती है जैसे फेस्टिव ऑफर, फ्लैश सेल या सीमित समय के डिस्काउंट आदि. इस दौरान फ्लाइट टिकट बुक करने पर कीमत कम मिल सकती है.
फ्लाइट के दाम हर दिन बदलते रहते हैं, लेकिन अगर आपके पास बुकिंग करने का समय चुनने का मौका है, तो शुक्रवार को टिकट बुक करना आम तौर पर फायदेमंद माना जाता है. Expedia के डेटा के अनुसार, शुक्रवार को अच्छे ऑफ़र मिलने की संभावना ज्यादा होती है, लेकिन याद रखें कौन-सा दिन बुक करते हैं, उससे ज्यादा ज़रूरी है कि कितने दिन पहले बुक करते हैं, क्योंकि दिन से ज्यादा जरूरी पहले से बुकिंग करना है. क्योंकि, फ्लाइट की डिमांड, दूसरी एयरलाइंस के दाम और कितनी सीटें बची हैं आदि, बहुत मायने रखते हैं.
यात्रा की फ्लाइट कितने समय पहले बुक करें?बहुत ज्यादा पहले टिकट बुक करने की भी जरूरत नहीं होती. Going नाम की वेबसाइट के अनुसार, घरेलू (Domestic) यात्रा के लिए, यात्रा से 1 से 3 महीने पहले टिकट बुक करना सबसे सही रहता है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय (International) यात्रा के लिए, यात्रा से 2 से 8 महीने पहले बुकिंग करना बेहतर होता है.
Expedia (2026 डेटा) के अनुसार, घरेलू उड़ानों में शुक्रवार सबसे सस्ता दिन माना जाता है. शुक्रवार को उड़ान भरना रविवार की तुलना में 8% तक सस्ता हो सकता है. मंगलवार को उड़ान भरना भी काफी फायदेमंद है, यह रविवार की तुलना में लगभग 14% सस्ता होता है.














