बिना मोबाइंल नंबर से लिंक हुआ Aadhaar Card खो जाए तो क्या करें? जान लीजिए पूरा प्रोसेस

Aadhaar Card Lost: आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि बिना मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड खो जाने पर वापस कैसे बन सकता है. आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आधार कार्ड
File Photo

Aadhaar Card Lost: आज के समय में आधार कार्ड हमारे सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है. लेकिन स्थिति तब ज्यादा सीरियस हो जाती है, जब यह खो जाए और इसके साथ कोई मोबाइल नंबर भी लिंक न हो. हालांकि, आधार से मोबाइल लिंक करना सरकार द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है, फिर भी कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर के साथ लिंक नहीं किया है. ऐसी स्थिति में ओटीपी (OTP) प्राप्त करना नामुमकिन लगता है, जिससे कई लोग घबरा जाते हैं कि अब नया कार्ड कैसे बनेगा. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि बिना मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड खो जाने पर वापस कैसे बन सकता है. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: Toll Tax Refund: इन लोगों के खाते में वापस आएगा टोल पर कटा पैसा, चेक करते रहें अकाउंट, जानें क्यों

दोबारा कैसे बनेगा बिना मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड?

अगर आपका बिना मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड खो जाए, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर इस दोबारा बनवा सकते हैं. इसके लिए आपको अपना आधार नंबर पता होना चाहिए, या फिर आपके पास आधार कार्ड की फोटो कॉपी होनी चाहिए. इनकी मदद से आप ऑनलाइन दूसरा आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

नया आधार कार्ड बनाने का क्या प्रोसेस है?

  • नया आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको एनरोलमेंट सेंटर जाना होगा. 
  • अब आपको वहां 28 अंकों वाली एनरोलमेंट ID देनी होगी, जो शुरुआत में आधार कार्ड बनाते समय रिसिप्ट पर लिखी होती है. 
  • अब आपसे आपकी कुछ जरूरी डिटेल्स जैसे नाम, पता मांगी जाएंगी और इसके बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा. 
  • इसके बाद आपको 30 रुपये का शुल्क देना होगा और प्रोसेस पूरा होते ही कुछ दिनों में आधार कार्ड आपके घर पर आ जाएगा.

अगर एनरोलमेंट आईडी भी ना हो तब क्या करें?

अगर आपके पास 28 नंबर की एनरोलमेंट ID नहीं है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है. इसके बावजूद भी आप आधार कार्ड बनवा सकते हैं. इसके लिए आप आपको आधार केंद्र पर जाकर अपनी जरूरी डिटेल्स देनी होंगी. साथ ही बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा और फिर डिटेल्स के मिलने और सभी जानकारियां सही होने के बाद आधार कार्ड जारी कर दिया जाएगा.

Featured Video Of The Day
US Iran Tension | 2 दिनों में कुछ बड़ा होने वाला है? Trump की KILL LIST तैयार हो गई? | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article