Indian Railways: सिर्फ टिकट ही नहीं, इन चीजों से भी तगड़ी कमाई करता है भारतीय रेलवे, जानें कहां से होता है सबसे ज्यादा पैसा

Indian Railways: टिकट से अलग भी रेलवे कई अलग-अलग तरीकों से पैसा कमाता है. आइए जानते हैं भारतीय रेलवे की कमाई के कुछ मुख्य सोर्स-

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इन चीजों से तगड़ी कमाई करता है रेलवे

Indian Railways: भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है. हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं, इसलिए आम तौर पर लोग यही सोचते हैं कि रेलवे की कमाई सिर्फ टिकट से होती होगी. लेकिन सच इससे काफी अलग है. बता दें कि टिकट से अलग भी रेलवे कई अलग-अलग तरीकों से पैसा कमाता है. आइए जानते हैं भारतीय रेलवे की कमाई के कुछ मुख्य सोर्स-

यह भी पढ़ें- LPG Gas Booking New Rules: अब 35 दिन बाद मिलेगा सिलिंडर, गैस बुकिंग पर फिर आया नया अपडेट, जानें नई शर्तें

टिकट से होती है सीमित कमाई

यात्रियों से मिलने वाला किराया रेलवे की कमाई का लगभग 25 से 30% हिस्सा होता है. यानी टिकट जरूरी जरूर है, लेकिन यह कमाई का सबसे बड़ा स्रोत नहीं है. फिर भी रोजाना लाखों यात्रियों के कारण यह एक स्थिर आय का जरिया बना रहता है.

माल ढुलाई है कमाई का सबसे बड़ा जरिया

रेलवे की सबसे ज्यादा कमाई माल ढुलाई से होती है. कुल आय का करीब 75% हिस्सा यहीं से आता है. रेलवे कोयला, सीमेंट, उर्वरक, पेट्रोलियम और आयरन जैसे भारी सामान को एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने का काम करता है. बड़ी मात्रा में सामान एक साथ ले जाने की वजह से यह रेलवे के लिए सबसे फायदेमंद होता है.

Advertisement

फिल्मों और शूटिंग से भी आता है पैसा

कई फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में होती है. इसके लिए प्रोडक्शन कंपनियां रेलवे को फीस देती हैं, जिससे यह भी कमाई का अच्छा जरिया बन जाता है.

कबाड़ बेचकर भी होती है आमदनी

पुराने कोच, इंजन और पटरियों को कबाड़ के रूप में बेचकर भी रेलवे पैसा कमाता है. समय-समय पर इन्हें हटाकर नीलामी की जाती है, जिससे अच्छी-खासी रकम मिलती है.

Advertisement
खानपान सेवाएं भी हैं कमाई का हिस्सा

ट्रेन और स्टेशन पर मिलने वाले खाने-पीने की सेवाएं भी रेलवे की आय बढ़ाती हैं. यह काम IRCTC के जरिए किया जाता है, जिससे हर दिन लाखों रुपये की कमाई होती है.

इसके अलावा भी कई तरीके हैं जिनसे अच्छी कमाई होती है. जैसे- स्टेशनों पर लगे विज्ञापन, दुकानों का किराया और पार्किंग फीस आदि से रेलवे को लगातार आय मिलती है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | ट्रंप को रूस-चीन की चुनौती! | War News | Nitish Kumar Resigns | Mic On Hai
Topics mentioned in this article