Warranty Vs. Guarantee: गारंटी और वारंटी में क्या फर्क होता है? खरीदारी से पहले जरूर जानें ये जरूरी बातें

Warranty Vs. Guarantee: ज्यादातर लोग गारंटी और वारंटी को एक ही समझते हैं, जबकि दोनों का मतलब अलग होता है, साथ ही दोनों में काफी फर्क भी है. आइए आसान भाषा में समझते हैं गारंटी और वारंटी के बीच का अंतर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गारंटी और वारंटी में क्या अंतर होता है?

Warranty Vs. Guarantee: जब भी हम कोई नया सामान खरीदते हैं, जैसे मोबाइल, टीवी या कोई भी घरेलू उपकरण, तो अक्सर 'गारंटी' और 'वारंटी' जैसे शब्द सुनने को मिलते हैं. अब, ज्यादातर लोग गारंटी और वारंटी को एक ही समझते हैं, जबकि दोनों का मतलब अलग होता है, साथ ही दोनों में काफी फर्क भी है. यहां हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं गारंटी और वारंटी के बीच का अंतर.

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन से उतरने के बाद घर पहुंचना होगा आसान, RailOne ऐप पर मिलेगी ये युविधा, यात्री जान लें काम की बात

    क्या होती है वारंटी?

    सबसे पहले बात करते हैं वारंटी की. वारंटी एक तरह का वादा होता है, जो कंपनी या निर्माता देता है. इसके तहत अगर सामान में कोई खराबी आ जाती है, तो कंपनी उसे ठीक करती है या जरूरत पड़ने पर बदल भी देती है. वारंटी एक तय समय के लिए होती है, जैसे 6 महीने, 1 साल या उससे ज्यादा. इसमें आमतौर पर पार्ट्स और सर्विस शामिल होती है, लेकिन कुछ शर्तें भी होती हैं, जैसे गलत इस्तेमाल करने पर वारंटी खत्म हो सकती है.

    क्या होती है गारंटी?

    अब बात करते हैं गारंटी की. गारंटी आमतौर पर विक्रेता (दुकानदार) की तरफ से दी जाती है. इसका मतलब है कि वह यह भरोसा देता है कि प्रोडक्ट अच्छी क्वालिटी का है और सही तरीके से काम करेगा. अगर प्रोडक्ट उम्मीद के मुताबिक काम नहीं करता, तो ग्राहक को तुरंत बदलकर नया सामान या पैसा वापस मिल सकता है. गारंटी अक्सर सीधी और आसान होती है.

    Advertisement

    दोनों में एक बड़ा फर्क समय का भी होता है. वारंटी आमतौर पर लंबे समय के लिए होती है, जबकि गारंटी का समय कम भी हो सकता है. गारंटी में ग्राहक को जल्दी समाधान मिलता है, जबकि वारंटी में रिपेयर या जांच का प्रोसेस हो सकता है.

    अब सवाल आता है कि इनमें से बेहतर क्या है?

    इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या खरीद रहे हैं. अगर आप लंबे समय तक इस्तेमाल होने वाला महंगा सामान ले रहे हैं, तो वारंटी ज्यादा फायदेमंद होती है. वहीं, अगर आप तुरंत भरोसा चाहते हैं, तो गारंटी बेहतर ऑप्शन हो सकता है.
     

    Advertisement
    Featured Video Of The Day
    होर्मुज पर नया हड़कंप, फंस गए ट्रंप? ईरान फोड़ेगा 'वॉटर बम'?
    Topics mentioned in this article