E-Bike Didi Scheme: क्या है दिल्ली की 'ई-बाइक दीदी योजना', कौन बन सकती है 'ई-बाइक दीदी', कैसे कर पाएंगे बुकिंग?

What is eBike Didi Yojana: ई-बाइक दीदी योजना एक खास ट्रांसपोर्ट सुविधा होगी, जो सिर्फ महिलाओं के लिए होगी. इसमें महिला राइडर्स महिला यात्रियों को पर्यटन स्थलों, मेट्रो स्टेशन और अन्य जरूरी जगहों तक छोड़ेंगी

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कौन बन सकती है 'ई-बाइक दीदी'?

E-Bike Didi Scheme: Delhi सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई योजना शुरू करने की तैयारी कर रही है. इस योजना का नाम है 'ई-बाइक दीदी योजना' (E-Bike Didi Scheme). इसके तहत महिला ड्राइवर इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक से महिला पर्यटकों को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाएंगी. इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सस्ता और आरामदायक सफर देना है.

रेलवे का बड़ा कदम: e-RCT सिस्टम से अब क्लेम करना होगा आसान, घर बैठे मिलेगा मुआवजा

क्या है ई-बाइक दीदी योजना?

ई-बाइक दीदी योजना एक खास ट्रांसपोर्ट सुविधा होगी, जो सिर्फ महिलाओं के लिए होगी. इसमें महिला राइडर्स महिला यात्रियों को पर्यटन स्थलों, मेट्रो स्टेशन और अन्य जरूरी जगहों तक छोड़ेंगी. यह योजना खासकर उन महिला पर्यटकों के लिए फायदेमंद होगी जो शहर में अकेले घूम रही हैं और सुरक्षित सफर चाहती हैं. सरकार पहले इसे कुछ खास पर्यटन क्षेत्रों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू कर सकती है. अगर यह सफल रहा, तो इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा.

कौन बन सकती है 'ई-बाइक दीदी'?

इस योजना के तहत 18 से 40 साल की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें होंगी. जैसे-

  • महिला दिल्ली की निवासी हो
  • उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस हो
  • वह सरकार द्वारा दिया गया प्रशिक्षण पूरा करे.

हालांकि, अंतिम नियम योजना की मंजूरी के बाद तय होंगे.

कैसे कर पाएंगे बुकिंग?

इस योजना को लागू करने के लिए Delhi Tourism and Transportation Development Corporation (DTTDC) ने Bharat Taxi के साथ समझौता किया है. उम्मीद है कि महिलाएं भारत टैक्सी के ऐप या वेबसाइट के जरिए ई-बाइक बुक कर सकेंगी. यह सुविधा सिर्फ महिला यात्रियों के लिए होगी.

Advertisement
सुरक्षा और ट्रेनिंग पर खास ध्यान

महिला राइडर्स को रोड सेफ्टी, वाहन की देखभाल, अच्छा व्यवहार और पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाएगी. सभी ई-बाइकों में GPS ट्रैकिंग जैसी सुरक्षा सुविधा भी होगी, ताकि सफर पूरी तरह सुरक्षित रहे.

कुल मिलाकर, ई-बाइक दीदी योजना महिलाओं के लिए एक अच्छा और सुरक्षित कदम साबित हो सकती है. अगर यह योजना सफल होती है, तो यह दूसरे शहरों के लिए भी मिसाल बन सकती है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Assam Exit Polls 2026: NDTV Poll of Polls के चलते असम में 'मामा' की वापसी तय! | Himanta Biswa Sarma
Topics mentioned in this article