क्या होता है Aadhaar PVC कार्ड? जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई, कितनी होती है फीस

How to Get PVC Aadhaar Card: UIDAI की मदद से अब सीधे आपके घर पर पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) से बना आधार कार्ड आसानी से मंगवाया जा सकता है. ये कार्ड न सिर्फ पानी में खराब होने से बचता है, बल्कि इसमें होलोग्राम और माइक्रो टेक्स्ट जैसे शानदार सुरक्षा फीचर्स भी मिलते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आधार PVC कार्ड
File Photo

Aadhaar PVC Card: आधार कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए अब उसे लैमिनेट कराने की जरूरत नहीं है. डिजिटल इंडिया के दौर में अब आपका आधार कार्ड भी 'स्मार्ट' हो गया है. UIDAI की मदद से अब सीधे आपके घर पर पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) से बना आधार कार्ड आसानी से मंगवाया जा सकता है. ये कार्ड न सिर्फ पानी में खराब होने से बचता है, बल्कि इसमें होलोग्राम और माइक्रो टेक्स्ट जैसे शानदार सुरक्षा फीचर्स भी मिलते हैं. साथ ही यह पूरे देश में आइडेंटी वेरिफिकेशन के लिए वैलिड माना जाता है. इसके अलावा यह क्रेडिट कार्ड के साइज का होता है, जिससे इसे कैरी करना बेहद आसान है. आइए जानते हैं, इसके लिए आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं और इसमें कितनी फीस लगती है...

यह भी पढ़ें: अब फिंगरप्रिंट या फेस ID से कर सकेंगे पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया बायोमैट्रिक UPI, जानिए क्या होगा फायदा

PVC आधार कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें?

Aadhaar PVC कार्ड मंगवाने का प्रोसेस बहुत ही ज्यादा आसान है और इसे आप UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप से ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

स्टेप-1: uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं और 'Order Aadhaar PVC Card' ऑप्शन चुनें.
स्टेप-2: अपना Aadhaar नंबर, वर्चुअल ID (VID) या एन्क्रोलमेंट ID दर्ज करें.
स्टेप-3: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डालकर अपनी आइडेंटी वेरीफाई करें.
स्टेप 4: ₹50–₹75 की फीस (GST और स्पीड पोस्ट शुल्क सहित) ऑनलाइन भरें. 
स्टेप 5: कार्ड प्रिंट होकर India Post Speed Post के जरिए 10–15 वर्किग डे में आपके एड्रैस पर पहुंचा दिया जाता है.

लॉन्च हुई नई Aadhaar ऐप

भारत में डिजिटल पहचान को और सुरक्षित बनाने के लिए UIDAI ने एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है. यह ऐप पुराने mAadhaar ऐप का नया और ज्यादा सुरक्षित है. इस ऐप को खास तौर पर आम लोगों के लिए बनाया गया है, ताकि वे अपने मोबाइल फोन पर ही आधार से जुड़े काम आसानी और सुरक्षित तरीके से कर सकें. यह ऐप Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है. इस ऐप की मदद से आप आधार कार्ड से जुड़े बदलाव या अपडेट आसानी से कर सकते हैं. 

Featured Video Of The Day
Stone Pelting in Jabalpur: जबलपुर में बवाल! 2 गुटों में जमकर पथराव #lathicharge #short #viral #ndtv
Topics mentioned in this article