मई 2026 तक 90 और शहरों में पहुंचेगी VI की 5G सर्विस, जानिए कौन-कौन से शहर को मिलेगी ये सेवा

VI ने भारत में अपने 5जी नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की घोषणा की है. कंपनी के अनुसार साल 2026 के मई महीने तक करीब 90 शहरों में 5G सर्विस की शुरुआत की जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
VI 90 शहरों में बढ़ाएगा अपना 5G नेटवर्क

VI 5G Network Expansion: वोडाफोन आइडिया यानी VI ने भारत में अपने 5जी नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की घोषणा की है. कंपनी के अनुसार साल 2026 के मई महीने तक करीब 90 शहरों में 5G सर्विस की शुरुआत की जाएगी. यह सेवा खासतौर से उन शहरों में शुरू होगा जहां 5जी की मांग ज्यादा है और इसका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है. इस विस्तार की मदद से कंपनी Jio, Airtel जैसी टेलिकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर देगी. ऐसे में अगर आप भी वोडाफोन की सिम इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके के लिए जरूरी हो सकती है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं मई तक किन-किन शहरों में 5जी सर्विस शुरू की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: पुराना फोन नंबर बंद होने के बाद नहीं कर पा रहे LPG सिलेंडर बुक? ऐसे करें अपडेट, जान लें आसान तरीका

क्षेत्र के हिसाब से ऐसे होगा विस्तार

  • VI नॉर्थ इंडिया में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अपनी 5G कवरेज का विस्तार करेगा. इसके साथ ही करनाल, पानीपत, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार और कई अन्य शहर में रोल आउट होगा.
  • VI पूर्वी भारत में कोलकाता, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5G नेटवर्क का विस्तार करेगा, जिसमें आसनसोल, दुर्गापुर, दार्जिलिंग, गंगटोक आदि शहर शामिल होंगे.
  • VI वेस्ट रिजन में मुंबई, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान में अपनी मौजूदा 5G कवरेज को और बढ़ाएगा. वहीं गोवा और केंद्र शासित प्रदेशों जैसे दादर नगर हवेली और दमन दीव में भी इसका विस्तार होगा. इसमें गांधीधाम, भुज, सोलापुर, कोल्हापुर, भिवंडी, उल्हासनगर, कोटा, सीकर, उदयपुर के साथ-साथ सिलवासा और दमन समेत कई शहर शामिल होंगे.
  • VI साउथ इंडिया में 5G नेटवर्क का विस्तार केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी में करेगा. साथ ही चेन्नई, कोयंबटूर, तिरुपति, हैदराबाद, तिरुवल्ला और नीलामबुर जैसे शहरों में भी 5जी रोलआउट किया जाएगा.
  • वोडाफोन आइडिया सेंट्रल इंडिया में भोपाल और ग्वालियर में 5जी सर्विस शुरू कर सकता है.

इन कंपनियों की मदद से होगा विस्तार

कंपनी के अनुसार VI ने नोकिया (Nokia), एरिक्सन (Ericsson) और सैमसंग (Samsung) के साथ पार्टनरशिप की है, ताकि देश में 5जी नेटवर्क का विस्तार किया जा सकेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि 90 शहरों में विस्तार के बाद VI का 5G नेटवर्क 17 सर्किल के 43 शहरों से बढ़कर देशभर के 133 शहरों तक पहुंच जाएगा.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | CM Yogi Mother Controversy: योगी की मां की दो गाली, मौलाना की सारी हेकड़ी निकल गई!
Topics mentioned in this article