आज से दौड़ेंगी बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई अमृत भारत ट्रेनें, जानें-स्टॉपेज, टाइमिंग, किराया समेत सभी जरूरी बातें

Amrit Bharat Express Trains: 28 अप्रैल से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की जाएंगी. इन ट्रेनों की मदद से अब उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सफर पहले से ज्यादा तेज, आसान और सस्ता हो जाएगा. आइए जानते हैं दोनों ट्रेनों का रूट, स्टोपेज समेत जरूरी बातें...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Amrit Bharat Express Trains: रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है. आज यानी 28 अप्रैल से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की जाएंगी. इन ट्रेनों की मदद से अब उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सफर पहले से ज्यादा तेज, आसान और सस्ता हो जाएगा. साथ ही इन ट्रेनों से दूर‑दराज यात्रा करने वाले लोगों और तीर्थ यात्रियों को खास फायदा होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन ट्रेनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल तरीके से करेंगे. आइए जानते हैं इन दोनों ट्रेनों के रूट, स्टॉपेज और किराये समेत जरूरी डिटेल्स...

बनारस – पुणे (हडपसर) अमृत भारत एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर और रूट

बनारस (वाराणसी) से हडपसर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर 22589 होगा. वहीं हडपसर से बनारस जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 22590 नंबर से चलेगी. बनारस–हडपसर–बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के रास्ते चलेगी.

यह भी पढ़ें: रेलवे का बड़ा कदम, मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत में बढ़ी सीटें, 28 अप्रैल से नया बदलाव लागू

प्रमुख स्टेशन और स्टॉपेज

यह ट्रेन वाराणसी (बनारस) से पुणे के सैटेलाइट टर्मिनल हडपसर के बीच चलेगी. ये 18 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी जिसमें ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी (कानपुर), उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति (भोपाल), नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर (अहमदनगर) और दौंड स्टेशन शामिल हैं.

टाइमिंग

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक ट्रेन नंबर 22589 बनारस–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस शाम 6:15 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन रात को 12:10 पर हडपसर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 22590 सुबह 7:50 बजे हडपसर से चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे बनारस पहुंचेगी.

Advertisement

किराया

बनारस – पुणे (हडपसर) अमृत भारत एक्सप्रेस का किराया अनुमानित 700 से 850 रुपये के बीच हो सकता है. हालांकि किराये को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है.

Advertisement


अयोध्या धाम – मुंबई (LTT) अमृत भारत एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर और रूट

28 अप्रैल को अपने पहले सफर के दौरान, अयोध्या–लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 02212 नंबर से चलेगी. यह ट्रेन जबलपुर के रास्ते होकर चलेगी. वहीं, नियमित सेवा के दौरान अयोध्या–मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 22111/22112 नंबर से चलाई जाएगी.

प्रमुख स्टेशन और स्टॉपेज

अयोध्या धाम – मुंबई (LTT) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के प्रमुख स्टेशन सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे होंगे.

टाइमिंग

28 अप्रैल को अपने पहले सफर के दौरान अयोध्या धाम – मुंबई (LTT) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या से शाम को 4 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर रात को 9:05 पर पहुंचेगी.

किराया

अयोध्या धाम – मुंबई (LTT) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया 700 से 800 रुपये के बीच में हो सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अब PNG कनेक्शन के नाम पर हो रहा स्कैम, एक गलती और खाली हो सकता है अकाउंट, जानें PNG Connection लेते समय किन बातों का ध्यान रखें

दोनों ट्रेनों की खासियतें

ये पूरी तरह से नॉन-एसी (Non-AC) ट्रेनें हैं, जिसमें जनरल और स्लीपर क्लास के डिब्बे शामिल हैं. दोनों ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम, पैंट्री, हर बर्थ पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के साथ-साथ USB टाइप-A और टाइप-C पोर्ट की सुविधा और दिव्यांगजनों के अनुकूल सुविधाएं दी गई हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
दारू के नशे में टुन धर्मेंद्र की छाती पर रख दिया असली वाला शेर, फिर क्या हुआ?
Topics mentioned in this article