Valentine Week Scam Alert: Free Gift और 'I Love You' मैसेज से रहें सावधान, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Valentine Week Scam Alert: प्यार के हफ्ते में साइबर ठग भी काफी एक्टिव हो जाते हैं. इसलिए इस समय थोड़ा सतर्क रहना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं किस तरह वैलेंटाइन वीक का फायदा उठकर आपके साथ ठगी की कोशिश हो सकती है और कैसे आप खुद को इस नुकसान से बचा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Valentine Week में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Valentine Week Scam Alert: वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही लोग गिफ्ट, सरप्राइज और ट्रिप की प्लानिंग में जुट जाते हैं. 14 फरवरी को खास बनाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग और सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी खूब किया जाता जाता है. लेकिन इसी मौके का फायदा साइबर ठग भी उठाते हैं. इसलिए इस समय थोड़ा सतर्क रहना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं किस तरह वैलेंटाइन वीक का फायदा उठकर आपके साथ ठगी की कोशिश हो सकती है और कैसे आप खुद को इस नुकसान से बचा सकते हैं.

AI Summit: दिल्ली में क्या खुलेगा, क्या बंद होगा, कहां रहेगा ट्रैफिक का असर? आम लोगों को पता होनी चाहिए ये बातें

रोमांस स्कैम से सावधान

वैलेंटाइन वीक में सबसे ज्यादा रोमांस स्कैम के मामले सामने आते हैं. आसान भाषा में समझें तो ठग नकली प्रोफाइल बनाकर डेटिंग ऐप या सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती करते हैं. शुरुआत में सामान्य बातचीत होती है, फिर धीरे-धीरे इमोशनल मैसेज और 'आई लव यू' जैसे शब्दों से भरोसा जीता जाता है. जब सामने वाला व्यक्ति भरोसा करने लगता है, तब अचानक पैसों की मांग की जाती है. कभी मेडिकल इमरजेंसी, कभी नौकरी की समस्या या मिलने आने का बहाना बनाया जाता है. पैसा भेजते ही प्रोफाइल गायब हो जाती है.

फ्री गिफ्ट और डिलीवरी का जाल

कई लोगों को इस दौरान मैसेज या कॉल आता है कि उनके नाम से कोई सरप्राइज गिफ्ट या फूलों की डिलीवरी आई है. इसके लिए एक लिंक पर क्लिक करने या OTP बताने को कहा जाता है. जैसे ही आप ऐसा करते हैं, ठग आपके बैंक या डिजिटल वॉलेट तक पहुंच बना सकते हैं. ऐसे में बिना पुष्टि किए ऐसे मैसेज पर भरोसा बिल्कुल न करें.

गिवअवे और ऑफर स्कैम

सोशल मीडिया पर फ्री डिनर, हॉलिडे पैकेज या महंगे गिफ्ट जीतने के पोस्ट वायरल होते हैं. इन पोस्ट में दिए गए लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरने और छोटी सी फीस जमा करने को कहा जाता है. असल में ये फर्जी लिंक होते हैं, जिनसे आपका पैसा और निजी जानकारी दोनों चोरी हो सकते हैं.

फर्जी शॉपिंग वेबसाइट

इन सब से अलग वैलेंटाइन डे पर भारी डिस्काउंट दिखाने वाली नई वेबसाइट्स भी सामने आती हैं. ये देखने में असली लगती हैं, लेकिन असल में नकली होती हैं. जैसे ही आप अपनी कार्ड डिटेल या पर्सनल जानकारी डालते हैं, ठगी हो सकती है.

Advertisement
कैसे रहें सुरक्षित?
  • खुद को ठगी से बचाने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
  • OTP, बैंक डिटेल या निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें.
  • बहुत सस्ते ऑफर या फ्री गिफ्ट के लालच से बचें.
  • साथ ही नई वेबसाइट से खरीदारी से पहले उसकी जांच जरूर करें.

इस तरह आप प्यार के हफ्ते में खुद को ठगी से बचा सकते हैं. 

Featured Video Of The Day
Murshidabad में Babri Masjid के निर्माण पर छिड़ा घमासान..देखें Ground पर कैसे हैं हालात ? | Bengal
Topics mentioned in this article