Uttar Pradesh Metro: अगर आप उत्तर प्रदेश में मेट्रो से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है. उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) 15 जून से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) सर्विस शुरू करने जा रहा है. इस कार्ड की मदद से अब यात्रियों को देशभर में अलग-अलग मेट्रो में सफर करने के लिए अलग मेट्रो कार्ड नहीं रखने होंगे. साथ ही जिन यात्रियों के पुराने मेट्रो कार्ड हैं को सरेंडर कर लिया जाएगा और बदले में नए कार्ड जारी होंगे. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana 23वीं किस्त कब आएगी, जल्द करा लें ई-केवाईसी समेत ये 3 काम,नहीं तो अटक जाएगा पैसा
यूपी के बाहर सफर करना होगा आसान
लोगों की सुविधा और यात्रा को आसान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) 15 जून से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) शुरू करने जा रहा है. इसके बाद UPMRC के मौजूदा स्मार्ट कार्ड की जगह अब नया NCMC कार्ड इस्तेमाल किया जाएगा, जो कई जगहों पर काम करने वाला है. इससे यूपी के बाहर सफर करना भी आसान हो जाएगा. जिन लोगों के पास पहले से स्मार्ट कार्ड है, वे उसे आसानी से NCMC कार्ड में बदल सकते हैं.
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
NCMC कार्ड सिर्फ मेट्रो यात्रा तक सीमित नहीं है. यात्री इसका इस्तेमाल बस में सफर करने, पार्किंग फीस, टोल टैक्स का भुगतान करने में भी कर सकते हैं. साथ ही ये खरीदारी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह कार्ड प्रीपेड, डेबिट या क्रेडिट कार्ड की तरह भी काम कर सकता है, जो इसे जारी करने वाले बैंक पर निर्भर करेगा.
टैप कर होगा पेमेंट
NCMC कार्ड में NFC आधारित कॉन्टैक्टलेस तकनीक दी गई है, जिससे यात्री सिर्फ कार्ड टैप करके पेमेंट कर सकेंगे. इसके साथ ही इसमें ऑफलाइन ट्रांजिट वॉलेट की सुविधा भी होगी, जिससे बिना इंटरनेट के भी मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट पर किराया अपने आप कट जाएगा.











