क्या है किसान मित्र छड़ी? खेत में सांप और जहरीले जीव दिखते ही इस तरह करेगी काम, किसानों की सुरक्षा के लिए कमाल की तकनीक

How Does Kisan Mitr Chhadi Works: सांपों और बिच्छू जैसे जहरीले जीवों के डर को खत्म करने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस 'किसान मित्र छड़ी' लॉन्च की गई है. ये किसानों को सांप या अन्य जहरीले जीवों से बचाने में काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
किसान मित्र छड़ी क्या है?
AI/ Social

Kisan Mitr Chhadi: कड़कड़ाती ठंड हो या भारी बारिश, खेतों में दिन-रात मेहनत करने वाले किसानों के लिए अब एक राहत भरी खबर आई है. सांपों और बिच्छू जैसे जहरीले जीवों के डर को खत्म करने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस 'किसान मित्र छड़ी' लॉन्च की गई है. यह किसी जादुई छड़ी से कम नहीं है. ये किसानों को सांप या अन्य जहरीले जीवों से बचाने में काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है. साथ ही इसमें टॉर्च भी मिलती है, जो रात में किसानों के लिए बेहद मददगार होगी. आइए जानते हैं ये कैसे काम करती है और किसानों के लिए किस तरह मददगार होगी...

यह भी पढ़ें: Delhi-Dehradun Expressway बंद, ट्रैफिक के लिए जारी किए गए वैकल्पिक रूट, घर से निकलने से पहले जान लें

क्या है किसान मित्र छड़ी?

देश में खेतों में सांप निकलने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं. कई बार यह घटनाएं जानलेवा भी साबित होती हैं. इसी समस्या से निपटने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने 'किसान मित्र छड़ी' तैयार की है. यह  100 मीटर के दायरे में मौजूद सांप या विषैले जीवों की पहचान बहुत आसानी से कर सकती है. जैसे ही इस छड़ी में मौजूद बटन को दबाया जाता है, खतरा भांपते ही यह कंपन करने लगती है. यह कंपन या वाइब्रेशन किसान को सतर्क रहने के लिए अलर्ट कर देती हैं.


कैसे करती है काम?

किसान मित्र छड़ी को जैसे ही जमीन पर रखकर उसका बटन दबाते हैं, ये एक्टिव हो जाती है. अगर 100 मीटर तक किसी तरह जहरीला जीव या सांप मौजूद होता है तो ये जोर-जोर से वाइब्रेट यानी कंपन करना शुरू कर देती हैं. इस कंपन से किसान अलर्ट हो सकते हैं और उस जगह से दूर जा सकते हैं. साथ ही इसमें सोलर टॉर्च भी मौजूद है जो अंधेरे में साफ रोशनी देती है. इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'उन्नत कृषि महोत्सव' के दौरान दी है. 

Advertisement

भारत में सांप के काटने की समस्याएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर साल भारत में 30 से 40 लाख सांपों के काटने की घटनाएं सामने आती हैं. इसमें करीब 58 हजार लोग जान गंवा बैठते हैं. इसमें अधिक संख्या किसानों की होती है जो रात-दिन खेतों में मेहनत करते हैं. 

यह भी पढ़ें: पड़ोसी देर रात तक म्यूजिक बजाता है, तो उसको रोकने का क्या है इलाज, हाई कोर्ट के वकील से जानिए अपने कानूनी अधिकार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | 'हास्यास्पद...' US की नाकेबंदी की धमकी पर ईरान का बयान | Trump | US Iran War
Topics mentioned in this article