5 Induction Cooktop Options: ईरान‑इजरायल जंग की वजह से मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जिसका सीधा असर भारत में तेल और रसोई गैस की आपूर्ति पर पड़ने लगा है. ऐसे माहौल में लोगों को डर सताने लगा है कि कहीं गैस की किल्लत न हो जाए और सिलेंडर समय से पहले खत्म न हो जाए. अगर आप भी इसी चिंता में हैं और गैस बचाने के लिए कोई बेहतर ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो इंडक्शन चूल्हा आपके लिए एक बढ़िया सॉल्यूशन हो सकता है. मार्केट में आजकल कई तरह के किफायती और बिजली का बिल बचाने वाले मॉडल उपलब्ध हैं, जो न केवल आपकी गैस की खपत कम करेंगे, बल्कि बिजली के बिल पर भी ज्यादा असर नहीं डालेंगे. इसी कड़ी में आज हम आपको 5 ऐसे बेहतरीन ऑप्शन बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से अपनी किचन के लिए शानदार इंडक्शन खरीद सकते हैं...
यह भी पढ़ें: शुरू हो गया गर्मियों का सीजन, AC सर्विस करवाते समय इन 4 चीजों का रखें ध्यान, कम होगा बिजली का खर्चा
1. PHILIPS Viva Collection HD4938/01 2100-Watt Glass Induction Cooktop
अगर आप अच्छा ब्रांडेंड इंडक्शन खरीदने का सोच रहे हैं, तो फिलिप्स का HD4938/01 अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें फुल ग्लास पैनल और सेंसर टच बटन मिलता है जिससे इसे इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान हो जाता है. इसमें 10 प्रीसेट मेनू, प्रीमियम फुल ग्लास पैनल, 0 से 3 घंटे का टाइमिंग और 24 घंटे का प्रीसेट फंक्शन समेत अन्य कई फीचर्स मिलते हैं. इसे आप अमेजन और फ्लिपकार्ट से आसानी से खरीद सकते हैं.
2. Longway Elite Plus IC 2000 Watt Induction Cooktop
अगर आप कम बजट में एक अच्छा इंडक्शन खरीदना चाहते हैं, तो लॉन्गवे का यह मॉडल आपके लिए बेस्ट हो सकता है. इसमें 7-8 प्रीसेट फंक्शन्स, ऑटो शट-ऑफ और ओवर-हीट प्रोटेक्शन और 2 साल (1 साल स्टैंडर्ड + 1 साल अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन पर) की वारंटी समेत कई फीचर्स मिल जाते हैं. इसके साथ ही यह BIS अप्रूव्ड भी है. इसे आप अमेजन पर आसानी से खरीद सकते हैं.
3. Pigeon by Stovekraft Cruise 1800 watt Induction Cooktop
पिजन का Cruise मॉडल इंडक्शन टॉप लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. इसमें क्रिस्टल ग्लास टॉप और कार्बन स्टील वर्कटॉप मिलता है, जिससे यह काफी ज्यादा टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला बन जाता है. साथ ही सेफ्टी को देखते हुए इसमें शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन और ऑटो स्विच ऑफ फीचर भी मिलता है. इसे आप अमेजन और फ्लिपकार्ट से आसानी से खरीद सकते हैं.
4. Prestige PIC 20 1600 Watts Induction Cooktop
Prestige ब्रांड पर भारत के कई परिवार भरोसा करते हैं. बिजली की कम खपत को देखते हुए यह मॉडल खरीद सकते हैं. इसमें सॉफ्ट टच पुश बटन, ऑटोमैटिक वॉल्टेज रेगुलेटर, 8 प्रीसेट इंडियन मेनू, 4KV सर्ज प्रोटेक्शन समेत कई फीचर्स मिल जाते हैं. इसे आप 2100 रुपये से लेकर 2600 रुपये के बीच अमेजन और फ्लिपकार्ट पर आसानी से खरीद सकते हैं.
5. iBELL IBL CROWN 11 Induction Cooktop
अगर आपको कम बजट में प्रीमियम फीचर्स वाला इंडक्शन खरीदना चाहते हैं, तो आप iBELL का Crown 11 खरीद सकते हैं. यह BIS सर्टिफाइड है और इसमें ऑटो शट-ऑफ और ओवर-हीट प्रोटेक्शन, 6 प्रीसेट मेनू, फुल टच कंट्रोल समेत कई फीचर्स मिलते हैं. इसे आप 1500 रुपये से लेकर 1700 रुपये की कीमत में आसानी से खरीद सकते हैं.














