श्रीनगर जाने वालों के लिए जरूरी अपडेट: जुलाई से हर हफ्ते 2 दिन बंद रहेगा एयरपोर्ट रनवे, अक्टूबर में 16 दिन तक नहीं उड़ेंगी फ्लाइट्स

श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने रनवे मेंटेनेंस को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. रनवे पर मरम्मत और रखरखाव का काम होने की वजह से जुलाई से अक्टूबर 2026 के बीच कई दिनों तक उड़ान सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. ऐसे में यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर चलने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अगर श्रीनगर जाने का प्लान है तो जान लें यह जरूरी जानकारी, जुलाई से अक्टूबर तक उड़ानों पर पड़ेगा असर

अगर आप आने वाले समय में श्रीनगर घूमने या किसी काम से जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे की मरम्मत और रखरखाव का काम होने वाला है. इसकी वजह से जुलाई से अक्टूबर 2026 के बीच कई दिनों तक उड़ानों पर असर पड़ सकता है. एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को पहले से सतर्क रहने और यात्रा की योजना बनाते समय इस जानकारी को ध्यान में रखने की सलाह दी है.

जुलाई से सितंबर तक हर हफ्ते 2 दिन पड़ सकता है असर

श्रीनगर एयरपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना (IAF) की ओर से रनवे पर मेंटेनेंस का काम प्रस्तावित किया गया है. इसके तहत 1 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक हर सोमवार और मंगलवार रनवे बंद रखा जा सकता है.

अगर इस योजना को मंजूरी मिलती है, तो इन दिनों कुछ उड़ानें रद्द हो सकती हैं या उनके समय में बदलाव किया जा सकता है. इसलिए जिन लोगों ने इन महीनों में श्रीनगर आने-जाने का प्लान बनाया है, उन्हें अपनी फ्लाइट की जानकारी लगातार चेक करते रहना चाहिए.

Advertisement

अक्टूबर में 16 दिन तक पूरी तरह बंद रहेगा रनवे

एयरपोर्ट की ओर से यह भी बताया गया है कि 1 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक रनवे को पूरी तरह बंद रखने का प्रस्ताव है. अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो इन 16 दिनों के दौरान श्रीनगर एयरपोर्ट पर कोई भी फ्लाइट न तो लैंड कर सकेगी और न ही उड़ान भर सकेगी. यानी इस दौरान श्रीनगर आने और जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी होगी.

यात्रियों के लिए एयरपोर्ट की खास सलाह

एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा है कि फिलहाल यह योजना प्रस्तावित चरण में है और अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है. मंजूरी मिलने के बाद सभी जरूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों या अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें. अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी के लिए एयरलाइन और एयरपोर्ट के आधिकारिक अपडेट ही देखें.

Advertisement
हज यात्रियों के लिए की गई विशेष व्यवस्था

रनवे पर चल रहे काम और सुरक्षा कारणों से कुछ विमान संचालन नियमों में बदलाव किया गया है. इसका असर हज यात्रियों की वापसी यात्रा पर भी पड़ा है.

हज यात्रियों की वापसी उड़ानों को अहमदाबाद के रास्ते संचालित करने की योजना बनाई गई है. यात्री अपने साथ 35 किलो तक का चेक-इन सामान अहमदाबाद तक ले जा सकेंगे. इसके बाद अहमदाबाद से श्रीनगर की उड़ान में केवल 5 किलो सामान ही साथ ले जाया जाएगा. बाकी 30 किलो सामान सड़क के रास्ते से श्रीनगर पहुंचाया जाएगा. केबिन बैगेज के नियम पहले जैसे ही रहेंगे.

ऐसे में अगर आप जुलाई से अक्टूबर 2026 के बीच श्रीनगर की यात्रा करने वाले हैं, तो अपनी फ्लाइट का स्टेटस समय-समय पर जरूर चेक करते रहें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें- BH सीरीज की नंबर प्लेट क्या होती है, किसे मिलती है और इसके क्या फायदे हैं? आसान शब्दों में समझें पूरी बात

Advertisement
Featured Video Of The Day
15 साल की बच्ची से रेप करने वाले डॉक्टर ने मांगी कान पकड़ कर माफी
Topics mentioned in this article