Shri Badarinath Dham: आज खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, बद्रीनाथ में विशेष पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें? जानें कितना देना होता है शुल्क

Badrinath Dham online puja booking: आइए जानते हैं बद्रीनाथ धाम में विशेष पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें और इसके लिए कितना शुल्क देना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Badrinath Dham: सुबह-शाम की विशेष पूजा की पूरी जानकारी और ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया

Badrinath Dham Puja Online Booking: चार धाम यात्रा 2026 (Char Dham Yatra 2026) की शुरुआत हो चुकी है. 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम और बीते कल यानी 22 अप्रैल को पवित्र धाम केदारनाथ के बाद आज 23 अप्रैल, गुरुवार के दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. सुबह करीब 6:15 बजे विधि-विधान के साथ मंदिर के द्वार खुलते ही पूरा माहौल भक्ति और आस्था से सराबोर हो गया. मंदिर परिसर 'जय बद्री विशाल' के जयकारों से गूंज उठा. मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया, जिसने इस पवित्र पल को और भी खास बना दिया.

बद्रीनाथ धाम में विशेष पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?

अब, अगर आप भी इस साल बद्रीनाथ धाम जाने की योजना बना रहे हैं, तो बता दें कि बद्रीनाथ धाम में सामान्य दर्शन के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है. यानी कोई भी श्रद्धालु बिना पैसे दिए भगवान के दर्शन कर सकता है. हालांकि, अगर आप विशेष पूजा, आरती या पाठ में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले से बुकिंग करनी होती है और तय शुल्क देना पड़ता है. आइए जानते हैं विशेष पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें और इसके लिए कितने शुल्क का भुगतान करना होगा. 

सुबह की पूजा 
पूजासमयव्यक्ति की संख्याशुल्क
महाभिषेक पूजा4:30 AM – 6:30 AM 15,500 रुपये
अभिषेक पूजा    4:30 AM – 6:30 AM 15,300 रुपये

स्पेशल पूजा 

पूजासमयव्यक्ति की संख्याशुल्क
पूरे दिन की पूजा4:00 AM – 8:00 PM115,000 रुपये
श्रीमद्भागवत सप्तपाठ4:00 AM – 8:00 PM11,00,000 रुपये

पूरे दिन की पूजा

पूजासमयव्यक्ति की संख्याशुल्क
वेद पाठ7:30 AM – 12:00 PM & 3:00 PM – 6:00 PM13,100 रुपये
गीता पाठ7:30 AM – 12:00 PM & 3:00 PM – 6:00 PM13,100 रुपये

शाम की आरती / पूजा

पूजासमयव्यक्ति की संख्याशुल्क
कपूर आरती6:00 PM – 6:10 PM1501 रुपये
चंडी आरती6:15 PM – 6:30 PM1701 रुपये
स्वर्ण आरती  6:30 PM – 6:45 PM1901 रुपये
अस्तोटरी पूजा  6:45 PM – 7:00 PM 1701 रुपये
विष्णु सहस्रनाम पाठ7:00 PM – 7:20 PM11001 रुपये
विष्णु सहस्रनामावली7:20 PM – 7:45 PM11001 रुपये

मंदिर बंद होने की पूजा

पूजासमयव्यक्ति की संख्याशुल्क
शयन आरती (गीत गोविंद पाठ सहित)समय निश्चित नहीं15001

ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?

विशेष पूजा की बुकिंग का प्रोसेस काफी आसान है. इसके लिए- 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  (https://badrinath-kedarnath.gov.in/)(https://badrinath-kedarnath.gov.in/)  पर रजिस्ट्रेशन करें.
  • अपने अकाउंट में लॉगिन करें.
  • मनचाही पूजा या पाठ का चयन करें.
  • श्रद्धालुओं की संख्या और जानकारी भरें.
  • ऑनलाइन भुगतान कर बुकिंग कन्फर्म करें.
इन बातों का रखें ध्यान 
  • सुबह की पूजा के लिए जल्दी पहुंचना जरूरी है.
  • भीड़ के समय स्लॉट जल्दी भर जाते हैं, ऐसे में समय रहते पहले ही बुकिंग कर लें.
  • इसके अलावा जरूरी दस्तावेज और पहचान पत्र साथ रखें. 

यह भी पढ़ें- Kedarnath Opening 2026: आज खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, जानें नए नियम, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और यात्रा का रूट

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran US War | Trump का Ceasefire ऐलान, आगबूबला Khameneni ने जहाजों पर किया कब्जा! War
Topics mentioned in this article