SBI Cashback Credit Card: आज के समय में लगभग हर व्यक्ति क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करता है. खासकर शॉपिंग करने के लिए लोग क्रेडिट कार्ड को यूज करते हैं. अब, अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं और आपके पास SBI का Cashback Credit Card है, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है. बता दें कि 1 अप्रैल 2026 से इस कार्ड के कुछ नियम बदलने वाले हैं. इन बदलावों का असर सीधे आपको मिलने वाले कैशबैक पर पड़ेगा. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
यह भी पढ़ें- LPG Gas Booking New Rules: अब 35 दिन बाद मिलेगा सिलिंडर, गैस बुकिंग पर फिर आया नया अपडेट, जानें नई शर्तें
क्या होगा बदलाव?
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, सबसे बड़ा बदलाव कैशबैक की लिमिट में किया गया है. पहले एक महीने (स्टेटमेंट साइकिल) में आप अधिकतम 5,000 रुपये तक कैशबैक कमा सकते थे लेकिन यह लिमिट घटाकर 4,000 रुपये कर दी गई है. यानी अब आपको पहले के मुकाबले कम फायदा मिलेगा.
ऑनलाइन और ऑफलाइन कैशबैक का नया नियमहालांकि, कैशबैक की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन उसकी सीमा तय कर दी गई है-
- ऑनलाइन खर्च पर 5% कैशबैक मिलेगा (अधिकतम 2,000 रुपये तक)
- ऑफलाइन खर्च (दुकान पर कार्ड से पेमेंट) पर 1% कैशबैक मिलेगा (अधिकतम 2,000 रुपये तक)
इस तरह दोनों मिलाकर आप एक महीने में 4,000 रुपये से ज्यादा कैशबैक नहीं पा सकेंगे. यानी अब कुल मिलाकर करीब 20% तक फायदा कम हो गया है.
कैशबैक के साथ-साथ रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम करने का तरीका भी बदल गया है. 1 अप्रैल के बाद आप पॉइंट्स को सिर्फ 4,000 के मल्टीपल में ही रिडीम कर सकते हैं. इसके अलावा एक महीने में अधिकतम 60,000 पॉइंट्स ही रिडीम किए जा सकेंगे.
रिवॉर्ड पॉइंट्स कैसे रिडीम करें?इसके लिए-
- SBI Card App में लॉगिन करें.
- नीचे 'More' ऑप्शन पर जाएं.
- 'Rewards' सेक्शन चुनें.
- 'Redeem' पर क्लिक करें.
- अपनी पसंद का वाउचर या प्रोडक्ट चुनकर Checkout करें.














