15000 रुपये तक देगी सरकार अगर आपकी है पहली नौकरी, जानें योजना का लाभ लेने के लिए क्या करना होगा

अगर आप पहली बार नौकरी कर रहे हैं, तो प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत आपको 15,000 रुपये तक का इंसेंटिव मिल सकता है. आइए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana: कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
(P.C- NDTV)

अगर आपने हाल ही में अपनी पहली नौकरी शुरू की है या जल्द ही जॉइन करने वाले हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. केंद्र सरकार प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana) के तहत पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को इंसेंटिव दे रही है. इस योजना के तहत पात्र कर्मचारियों को 15,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी. यह राशि सीधे कर्मचारी के आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी. आइए जानते हैं कौन इस योजना के लिए पात्र होगा और कैसे इसका लाभ उठाया जा सकता है. 

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

  • इस योजना का फायदा उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जो पहली बार औपचारिक नौकरी में आए हैं और पहली बार EPFO में रजिस्टर हुए हैं. 
  • कर्मचारी की नौकरी किसी संस्थान में 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच शुरू होनी चाहिए. 
  • साथ ही, कर्मचारी 1 अगस्त 2025 से पहले EPFO या किसी Exempted Trust का सदस्य नहीं होना चाहिए.
  • इसके अलावा, कर्मचारी का मासिक वेतन 1 लाख रुपये या उससे कम होना चाहिए. इसमें नौकरी के अनुबंध के अनुसार मिलने वाले सभी वेतन और भत्ते शामिल होंगे.
कितनी मिलेगी राशि और कैसे मिलेगी?

सरकार की ओर से मिलने वाला इंसेंटिव एक महीने के EPF वेतन के बराबर होगा, जिसकी अधिकतम सीमा 15,000 रुपये तय की गई है. यह राशि दो किस्तों में दी जाएगी.

  • पहली किस्त कर्मचारी के एक ही संस्थान में लगातार 6 महीने काम पूरा करने के बाद मिलेगी. 
  • दूसरी किस्त 12 महीने की नौकरी पूरी होने पर दी जाएगी. दूसरी किस्त को एक बचत साधन (Saving Instrument) में जमा किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों में बचत की आदत को बढ़ावा मिल सके.
योजना का लाभ लेने के लिए क्या करना होगा?
  • सबसे पहले कर्मचारी के पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) होना चाहिए.
  • इसके बाद कर्मचारी को कम से कम 6 महीने तक लगातार उसी संस्थान में काम करना होगा. 
  • दूसरी किस्त पाने के लिए कर्मचारी को 12 महीने पूरे होने से पहले सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया फ्री फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम भी पूरा करना होगा.

ऐसे में अगर आप पहली बार EPF से जुड़ी नौकरी कर रहे हैं और सभी पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- इंडिगो ने लॉन्च किया 'IndiGo Lite' किराया, आज से शुरू हुई बुकिंग, जानें क्या है ये नया फेयर

Featured Video Of The Day
सनातन बोर्ड बनेगा, तभी बदलाव दिखेगा...संतों ने खोला मोर्चा!
Topics mentioned in this article
Utility News