PM Kisan 22nd Installment: आज इतने बजे आएंगे किसानों के खातों में 2000 रुपये, ऐसे चेक करें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं

PM Kisan Yojana 22nd Instalment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 22वीं किस्त आज जारी होने वाली है. आइए जानते हैं किसानों के खाते में कितने बजे 2000 रुपये आएंगे और आप इस लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कितने बजे जारी होगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?

PM Kisan Yojana 22nd Instalment Time: देश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन काफी अहम है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 22वीं किस्त आज जारी होने वाली है. इस किस्त के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे. सरकार के मुताबिक, इस बार 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को इसका फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें- LPG सप्‍लाई में आई द‍िक्‍कत, पाइपलाइन गैस वाले क्‍यों हैपी?

कितने बजे जारी होगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज असम की राजधानी गुवाहाटी से इस किस्त को जारी करेंगे. शाम करीब 5 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके बाद किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा. इस किस्त के जरिए सरकार लगभग 18,640 करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजेगी.

अब तक किसानों को मिल चुके हैं लाखों करोड़ रुपये

PM Kisan योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक मदद के लिए की गई थी. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं. यह राशि तीन किस्तों में 2000-2000 रुपये करके सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. सरकार के आंकड़ों के अनुसार, योजना शुरू होने के बाद से अब तक किसानों को 4.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है. 22वीं किस्त जारी होने के बाद यह आंकड़ा 4.27 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो जाएगा. खास बात यह है कि इस बार 2 करोड़ से अधिक महिला किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा.

कई किसानों के नाम क्यों हटे?

हालांकि, पिछले कुछ समय में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या थोड़ी कम हुई है. पहले जहां करीब 10.48 करोड़ किसानों को किस्त मिलती थी, वहीं अब यह संख्या घटकर लगभग 9.35 करोड़ रह गई है. इसके पीछे कुछ 3 मुख्य कारण बताए जा रहे हैं-

Advertisement
  • योजना के नियमों के अनुसार अपात्र पाए गए लोग
  • आधार या बैंक खाते की गलत जानकारी
  • e-KYC पूरा न होना

सरकार ने साफ कहा है कि e-KYC के बिना अब किस्त जारी नहीं की जाएगी.

घर बैठे ऐसे करें e-KYC

किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने एक फेस रिकग्निशन आधारित मोबाइल ऐप भी शुरू किया है. इसकी मदद से किसान बिना OTP या बायोमेट्रिक मशीन के भी घर बैठे अपना e-KYC पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा नजदीकी CSC सेंटर या किसान सेवा केंद्रपर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको इस बार किस्त मिलेगी या नहीं, तो यह तरीका अपनाएं-

  • सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • यहां 'Beneficiary List' ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव चुनें.
  • 'Get Report' पर क्लिक करते ही आपके गांव के लाभार्थियों की सूची दिखाई दे जाएगी.
ऐसे देखें पैसा आया या नहीं
  • PM Kisan पोर्टल पर जाएं.
  • 'Beneficiary Status' विकल्प चुनें.
  • आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • 'Get Data' पर क्लिक करें.
  • इतना करते ही आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं.

इस तरह किसान आसानी से घर बैठे ही अपनी किस्त का स्टेटस और लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti Israel Attack On Israel | Mojtaba सच में घायल ? मौलाना का खुलासा | War News
Topics mentioned in this article