AC Buying Tips: गर्मियों में AC खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग? खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान, बाद में नहीं रहेगी कोई चिंता

अगर आप इस गर्मी के सीजन में AC खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो केवल ब्रांड और कीमत पर न जाएं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर के लिए AC खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AC कौन सा खरीदें?
AI

AC Buying Tips: गर्मियों में तापमान बढ़ते ही ठंडी हवा के लिए एयर कंडीशनर की जरूरत महसूस होने लगती है. लेकिन आजकल बाजार में कई सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं जिसके कारण घर के लिए सही AC चुनना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है. एक गलत फैसला न सिर्फ आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है बल्कि बिजली के बिजली के भारी-भरकम बिल और खराब कूलिंग की वजह भी बन सकता है. ऐसे में अगर आप इस गर्मी के सीजन में AC खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो केवल ब्रांड और कीमत पर न जाएं. इसके अलावा कुछ अन्य चीजों को ध्यान में रखना भी बेहद जरूरी है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर के लिए AC खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card में कैसे ऐड करें पति का नाम? जानिए पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

कमरे का साइज

एसी की कैपेसिटी यानी टनएज (Tonnage) सबसे ज्यादा जरूरी होती है. इससे यह तय होता है कि एसी कमरे को कितनी जल्दी और कितनी अच्छी तरह ठंडा करेगा. अगर आप कमरे के आकार से कम क्षमता वाला एसी खरीदते हैं, तो कमरे को ठंडा होने में ज्यादा समय लगेगा और बिजली की खपत भी बढ़ जाएगी. आमतौर पर छोटे कमरे के लिए 1 टन का एसी काफी होता है, जबकि मीडियम कमरे के लिए 1.5 टन का एसी बेहतर रहता है. इसके अलावा बड़े कमरों या हॉल के लिए आप 2 टन का एसी खरीद सकते हैं.

विंडो या स्प्लिट एसी

AC खरीदते समय लोगों को सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन होता है कि विंडो एसी लें या फिर स्प्लिट एसी. आपको बता दें कि दोनों तरह के AC के अपने-अपने फायदे और लिमिट्स होती हैं. विंडो एसी की बात करें तो ये एसी आमतौर पर सस्ते होते हैं और इन्हें लगाना भी आसान होता है. अगर आपके कमरे में खिड़की है जहां AC आसानी से फिट हो सकता है तो आप विंडो एसी खरीद सकते हैं. वहीं, स्प्लिट ऐसी काफी ज्याजा एडवांस, स्टाइलिश और फीचर्स से भरपूर होते हैं. खासतौर से आजकल AI फीचर्स भी आने लगे हैं. अगर आपका बजट ज्यादा है और अच्छे फीचर्स वाला AC तलाश रहे हैं तो स्प्लिट एसी अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

रेटिंग का ध्यान रखें

नया AC खरीदते समय हमेशा रेटिंग का जरूर ध्यान रखें. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जितना ज्यादा रेटिंग वाला एसी, उतनी ही बिजली की कम खपत और बचत अधकि होती है. ऐसे में आप हमेशा 5 स्टार AC ही खरीदें

Advertisement

कॉपर कॉइल वाला एसी चुनें

एसी खरीदते समय कॉपर कॉइल वाला एसी चुनना बेहतर माना जाता है, क्योंकि यह एल्यूमिनियम कॉइल की तुलना में ज्यादा अच्छी कूलिंग करता है. साथ ही कॉपर कॉइल वाले एसी ज्यादा टिकाऊ होते हैं और उनकी मेंटेनेंस भी आसान होती है, जिससे लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है.

इनवर्टर वाला AC

इन्वर्टर एसी में इनवेस्ट करना फायदेमंद होता है, क्योंकि यह बिजली की खपत कम करता है. माना जाता है कि लंबे समय में यह न सिर्फ बिजली का बिल घटाता है, बल्कि एसी की परफॉर्मेंस भी बेहतर बनाए रखता है.

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Lok Sabha में नजर आया Amit Shah का रौद्र रूप 'बोलने की सीमा' पर विपक्ष को सुनाया! Women Reservation
Topics mentioned in this article