Petrol Diseal Price Hike: देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है. सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ रहा है जो रोज अपनी कार या बाइक से ऑफिस जाते हैं. अब हर दिन का सफर जेब पर भारी पड़ने लगा है. ऐसे में लोग खर्च कम करने के नए तरीके तलाश रहे हैं. अच्छी बात ये है कि कुछ आसान बदलाव करके पेट्रोल का खर्च काफी हद तक घटाया जा सकता है. कारपूलिंग से लेकर साइकिल और वर्क फ्रॉम होम तक कई ऐसे आसान ऑप्शन हैं जो आपकी जेब को राहत दे सकते हैं. तो चलिए जानते हैं बिना बजट बिगड़े कैसे कर सकते हैं रोजमर्रा का सफर.
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों में अपना बजट इस तरह बनाइए
कारपूलिंग
अगर आपके ऑफिस में आसपास रहने वाले लोग हैं तो उनके साथ कार शेयर कर सकते हैं. इससे पेट्रोल का खर्च कई हिस्सों में बंट जाता है. रोज अकेले गाड़ी ले जाने से बेहतर ये तरीका काफी सस्ता पड़ सकता है.
ऑफिस फ्रेंड्स के साथ बाइक शेयर
बाइक से ऑफिस जाने वाले लोग भी अपने किसी दोस्त या सहकर्मी को साथ ले जा सकते हैं. इससे रोज का पेट्रोल खर्च कम होगा. साथ ही सफर भी ज्यादा आसान लगने लगता है.
पब्लिक ट्रांसपोर्ट
बस और मेट्रो अब सबसे सस्ते और आसान ऑप्शन माने जा रहे हैं. कई शहरों में महिलाओं के लिए बस सेवा मुफ्त भी है. ऐसे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल जेब पर कम असर डालता है.
साइकिल का ऑप्शन
अगर ऑफिस घर से ज्यादा दूर नहीं है तो साइकिल अच्छा ऑप्शन बन सकती है. इससे पेट्रोल की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. साथ ही शरीर भी फिट रहेगा और हेल्थ बेहतर होगी.
वर्क फ्रॉम होम
कई कंपनियां अब कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे रही हैं. अगर आपकी नौकरी में ये संभव है तो हफ्ते में कुछ दिन घर से काम कर सकते हैं. इससे आने-जाने का खर्च बच जाएगा.
खर्च और ट्रैफिक दोनों से राहत
इन छोटे बदलावों से सिर्फ पेट्रोल की बचत नहीं होगी बल्कि ट्रैफिक और तनाव भी कम होगा. रोज का सफर आसान बनेगा और महीने के आखिर में अच्छी बचत भी नजर आएगी.














