Passport Lok Adalat: इस दिन गाजियाबाद में लगने जा रही है पासपोर्ट लोक अदालत, Passport से जुड़े पेंडिंग मामलों का होगा निस्तारण, जान लें जरूरी बातें

Passport Lok Adalat: पासपोर्ट से जुड़ी पेंडिंग फाइलों के निस्तारण के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय एक 'पासपोर्ट लोक अदालत' का आयोजन करने जा रहा है. आइए जानते हैं इसका आयोजन कब होगा और इससे जुड़ी जरूरी बातें...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पासपोर्ट लोक अदालत

Passport Lok Adalat: अगर आपने भी पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया है और किसी कारण से आपकी ऐप्लिकेशन अटक गई है या कोई और दिक्कत का सामना करना पड़ रहता है तो ये खबर आपके लिए है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पासपोर्ट से जुड़ी पेंडिंग फाइलों के निस्तारण के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय एक 'पासपोर्ट लोक अदालत' का आयोजन करने जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य उन एप्लीकेंट्स को राहत पहुंचाना है जिनका पासपोर्ट आवेदन किसी कारण से पेंडिंग लंबित है और उन्हें समय पर समाधान नहीं मिल पा रहा है.

यह भी पढ़ें: RBI Rules: पुराने 500 और 1000 के नोटों को बदलने को लेकर आया नया नियम? जानिए क्या है सच्चाई

कब लगेगी पासपोर्ट लोक अदालत?

यह विशेष लोक अदालत गाजियाबाद में 23 अप्रैल को शाम 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. इसका आयोजन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद के कक्ष संख्या 320 में होगा. इस दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी उपस्थित रहेंगे और एप्लीकेंट्स से सीधे बात कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे. साथ ही मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे.

पासपोर्ट सेवाओं में आ रही दिक्कतों से मिलेगा छुटकारा

अधिकारियों के मुताबिक पासपोर्ट लोक अदालत विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है. इससे आम नागरिकों को पासपोर्ट सेवाओं में आ रही दिक्कतों से जल्द राहत मिल सकेगी. लोक अदालत के माध्यम से विशेष रूप से उन मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो लंबे समय से पेंडिंग हैं या जिनमें किसी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेजी समस्या के कारण देरी हो रही है. 

समय से पहले पहुंचकर उठाएं लाभ

सीमित समय को देखते हुए इस लोक अदालत में केवल 50 आवेदकों की फाइलों का ही निस्तारण किया जाएगा. ऐसे में आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं. आवेदकों को अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट की ऑरिजिनल कॉपी और फोटोप्रिंट साथ लाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए. 

Advertisement

यह पहल उन लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है, जो लंबे समय से अपने पासपोर्ट से संबंधित समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं. क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा की गई यह कोशिश प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ सेवाओं की पारदर्शिता और प्रभावशीलता को भी बढ़ावा देगी.

Featured Video Of The Day
खत्म होने की कगार पर दार्जिलिंग की 'धिमाल' जनजाति | Dhimal Tribe | Ground Report
Topics mentioned in this article