Passport Lok Adalat: गाजियाबाद के लोगों के लिए जरूरी खबर है. अगर आपका पासपोर्ट लंबे समय से अटका हुआ है या किसी कारण से आवेदन में दिक्कत आ रही है, तो आज आपके पास इसे ठीक कराने का अच्छा मौका है. क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (Regional Passport Office) की ओर से आज यानी 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को पासपोर्ट लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य लंबित मामलों को जल्दी और आसान तरीके से निपटाना है. आइए जानते हैं ये लोक अदालत किस समय और कहां लगेगी, साथ ही जानेंगे कि इसमें किन-किन मामलों का समाधान हो सकेगा.
कब और कहां लगेगी लोक अदालत?
- समय- आज दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
- स्थान- क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद, कमरा नंबर 320
- तय समय पर पहुंचना जरूरी है, क्योंकि सीमित संख्या में ही मामलों को लिया जाएगा.
इस लोक अदालत में पासपोर्ट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को सुलझाया जाएगा, जैसे-
- लंबे समय से पेंडिंग आवेदन
- दस्तावेजों में गलती या कमी
- सिस्टम या तकनीकी कारणों से रुकी फाइलें
- पुलिस वेरिफिकेशन या प्रक्रिया में देरी
अगर आपकी समस्या इनमें से कोई है, तो यहां समाधान मिल सकता है.
इन बातों का रखें ध्यानलोक अदालत में जाने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है, जैसे-
- केवल 50 फाइलें ही ली जाएंगी (पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर). ऐसे में समय पर पहुंच जाएं.
- सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं.
- दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी भी रखें.
- खुद उपस्थित होना बेहतर रहेगा ताकि तुरंत जानकारी दे सकें.
यह लोक अदालत विदेश मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार आयोजित की जा रही है. इसका उद्देश्य पासपोर्ट प्रक्रिया को आसान बनाना और लोगों को राहत देना है. इससे लंबे समय से अटके मामलों को जल्दी निपटाया जा सकेगा. ऐसे में अगर आपका पासपोर्ट आवेदन भी किसी कारण से लंबित है, तो आज आप इस जरूरी काम को पूरा करा सकते हैं.














