कल से शुरू हुई Panvel-Alipurduar Amrit Bharat Express, यहां जानिए रूट, किराए से लेकर सभी जरूरी डिटेल्स

Panvel Alipurduar Amrit Bharat Express: भारतीय रेलवे ने 23 फरवरी से पनवेल–अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस को नियमित रूप से शुरू कर दिया है. यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और यह नॉर्थ ईस्ट बिहार और महाराष्ट्र के यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पनवेल–अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस
File Photo

Panvel Alipurduar Amrit Bharat Express Details: भारतीय रेलवे ने 23 फरवरी से पनवेल–अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस को नियमित रूप से शुरू कर दिया है. यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और यह नॉर्थ ईस्ट बिहार और महाराष्ट्र के यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी. यह ट्रेन खासतौर पर कम और मध्यम आय वाले यात्रियों के लिए बनाई गई है ताकि वे आरामदायक और किफायती सफर कर सकें. साथ ही, यह सेवा देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच रेल संपर्क को और मजबूत करेगी. आइए जानते हैं इस ट्रेन के स्टॉप, किराए से लेकर सभी जरूरी डिटेल्स के बारे में...

यह भी पढ़ें: इन PF खातों की रकम लौटाएगा EPFO, बिना फॉर्म भरे सीधे बैंक में आएंगे पैसे, आप भी चेक कर लें अकाउंट

2,377 किलोमीटर का सफर

पनवेल–अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस हफ्ते में एक बार दोनों तरफ से चलेगी. यह पनवेल से चलकर अलीपुरद्वार तक लगभग 2,377 किलोमीटर का सफर तय करती है. इस ट्रेन का ट्रैवल टाइम करीब 50 घंटे का है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि पनवेल से अलीपुरद्वार जाते समय इसका नंबर 11031 होगा, जबकि वापसी में अलीपुरद्वार से पनवेल आने पर यह 11032 नंबर से चलेगी. यह ट्रेन अपने लंबे रूट में दानापुर के रास्ते गुजरेगी.

35 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

यात्रा के दौरान यह ट्रेन कुल 35 स्टेशनों पर रुकेगी. इसके प्रमुख स्टॉप में कल्याण, नासिक रोड, जलगांव और भुसावल शामिल हैं. आगे बढ़ते हुए ट्रेन इटारसी, जबलपुर और प्रयागराज चेकी के रास्ते गुजरेगी. पूर्वी हिस्से में इसके महत्वपूर्ण ठहराव किशनगंज, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी होंगे. वहीं, ट्रेन में कुल 22 कोच हैं. इनमें से 8 कोच स्लीपर क्लास, आरक्षित यात्रियों के लिए हैं. 11 कोच जनरल सेकेंड क्लास के, जिनमें सामान्य यात्री सफर कर सकते हैं. इसके अलावा, ट्रेन में 1 पैंट्री कार खाना-पीना उपलब्ध कराने के लिए और 2 लगेज-कम-गार्ड ब्रेक वैन सामान और सुरक्षा व्यवस्था के लिए शामिल है.

Photo Credit: File Photo

क्या है ट्रेन की टाइमिंग?

ट्रेन संख्या 11032 हर गुरुवार सुबह 4:45 बजे अलीपुरद्वार से चलेगी और शनिवार सुबह 5:30 बजे पनवेल पहुंचेगी. वापसी में, ट्रेन नंबर 11031 हर सोमवार दोपहर 11:50 बजे पनवेल से रवाना होगी और बुधवार दोपहर 1:50 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी. इसके अलावा रूट पर कई तकनीकी और ऑपरेशनल प्वाइंट तय किए गए हैं ताकि लंबी दूरी की यात्रा सुरक्षित और सुचारू रहे. इसमें भुसावल और जबलपुर को मुख्य क्रू चेंज स्टेशन बनाया गया है, जहां लोको पायलट और गार्ड बदलते हैं. वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और न्यू जलपाईगुड़ी जैसे स्टेशन महत्वपूर्ण ऑपरेशनल स्टॉप होंगे, जो ट्रेन की लंबी यात्रा को बिना किसी बाधा के जारी रखने में मदद करते हैं.

क्या है ट्रेन का किराया?

स्लीपर क्लास में पूरे सफर का किराया 1,035 रुपये तय किया गया है. यह किफायती किराया लंबी दूरी तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद रहेगा.  इस ट्रेन के टिकट आप IRCTC वेबसाइट, ऐप या रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से आसानी से बुक कर सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Total Lunar Eclipse 2026: आसमान में दिखेगा खौफनाक लाल चांद, भारत में कब और कैसे देखें?
Topics mentioned in this article