मूवी थिएटर, शॉपिंग सेंटर, AC वेंटिंग रूम... नोएडा को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा बस टर्मिनल, जानिए पूरी डिटेल

Noida Bus Terminal: उत्तर प्रदेश सरकार नोएडा में एक शानदार, एयरपोर्ट जैसा बस टर्मिनल बनाने की योजना बना रही है. इसमें दुकानें, मूवी थिएटर और खाने-पीने की जगहें जैसे मॉर्डन फैसिलिटी होंगी. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नोएडा में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस टर्मिनल
AI/ सांकेतिक तस्वीर

Noida Bus Terminal: अगर आप नोएडा के निवासी हैं और अक्सर बस से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है. उत्तर प्रदेश सरकार सेक्टर 90 में एक शानदार, एयरपोर्ट जैसा बस टर्मिनल बनाने की योजना बना रही है. इसमें दुकानें, मूवी थिएटर और खाने-पीने की जगहें जैसे मॉर्डन फैसिलिटी होंगी. साथ ही ये भी माना जा रहा है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अगले 2 साल में ये शुरू हो जाएगा. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ने बनाया नया रिकॉर्ड, 9 दिनों में 40 हजार यात्रियों ने किया सफर, जानिए रूट और टाइमिंग

क्या-क्या सुविधाएं होंगी?

उत्तर प्रदेश का नया बस टर्मिनल एकदम किसी एयरपोर्ट की तरह अनुभव देगा. सुविधाओं की बात करें तो यहां यात्रियों के लिए VIP कमरे, शॉपिंग सेंटर, फूड कोर्ट, एयर‑कंडीशन्ड वेटिंग एरिया, रेस्टोरेंट और मूवी थिएटर होगा. बताया जा रहा है कि बस टर्मिनल की कुल जगह का करीब 55 प्रतिशत हिस्सा यात्रियों के लिए होगा, जबकि बाकी 45 प्रतिशत जगह दुकानों और बिजनेस लिए इस्तेमाल की जाएगी.

24 घंटे मिलेगी बस की सुविधा

नोएडा के सेक्टर 90 में बनने जा रहा नया बस टर्मिनल 24 घंटे यानी पूरे दिन-रात संचालित होगा. इसके अलावा राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू‑कश्मीर जैसे राज्यों के लिए सीधी बस सेवाएं शुरू करने की भी योजना है. साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल एसी बसें भी चलाई जाएंगी, जो लोगों को सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचाएंगी.

चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

शहर में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए नोएडा अथॉरिटी और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) मिलकर 50 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाएंगी. इससे न केवल लास्ट माइल कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि यात्रियों को सस्ते और पर्यावरण के अनुकूल सफर करने का ऑप्शन भी मिलेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UPSRTC बसों का संचालन करेगा और इसमें होने वाले खर्च या नुकसान की भरपाई नोएडा प्राधिकरण करेगा.

Advertisement

क्या होगा बसों का रूट?

रूट-1: बॉटनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट (गौड़ चौक) तक – 8 बसें, दूरी - करीब 20 किमी
रूट-2: बॉटनिकल गार्डन से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक – 16 बसें, दूरी - करीब 60 किमी
रूट-3: बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-62 – 12 बसें, दूरी - करीब 30 किमी
रूट-4: बॉटनिकल गार्डन से सूरजपुर कलेक्ट्रेट तक – 8 बसें (वैकल्पिक रूट के लिए 6 बसें)

Featured Video Of The Day
Suvendu Adhikari district Fire: CM शुभेंदु के गृह जिले में किसने लगाई आग? अभिषेक बनर्जी की पोस्ट से मचा बवाल!
Topics mentioned in this article