8 hours ago

July 1 Rule Change LIVE: आज, 1 जुलाई से देशभर में कई बड़े नियम बदल गए हैं. इनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खर्च और जरूरी सेवाओं पर पड़ने वाला है. LPG गैस सिलेंडर की नई कीमतों से लेकर आधार से जुड़े नियम और रेलवे के नए बदलाव आज से लागू हो गए हैं. ऐसे में हर किसी के लिए यह जानना जरूरी है कि कौन-सा नया नियम उसकी जेब पर असर डालेगा और किन कामों के लिए अब नए नियमों का पालन करना होगा. किस नियम से राहत मिलेगी, किस बदलाव से खर्च बढ़ सकता है और किन सेवाओं में नए बदलाव देखने को मिलेंगे, आइए जानते हैं- 
 

Jul 01, 2026 12:08 (IST)

Credit Card के नियम भी बदले

कई क्रेडिट कार्ड के नियमों में 1 जुलाई से बदलाव लागू हो गया है. SBI Card ने कुछ चुनिंदा PhonePe SBI क्रेडिट कार्ड के लिए रिवॉड पॉइंट में बदलाव किया है. इसके तहत कई नई सीमाएं लगाई गई हैं और कुछ ट्रांजैक्शन को रिवॉर्ड पॉइंट्स की कैटेगरी से हटाया गया है. वहीं, HDFC रेगलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड होल्डर्स अब हर कैलेंडर वर्ष की तिमाही में तीन बार मुफ्त डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज का इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि, इसके लिए उन्हें हर तिमाही में कम से कम 60,000 रुपए खर्च करने होंगे.

Jul 01, 2026 10:57 (IST)

Passport Fees: पासपोर्ट बनवाने के लिए अब कितनी फीस लगेगी?

  • 1 जुलाई 2026 से 36 पन्नों वाला सामान्य पासपोर्ट बनवाने या री-इश्यू के लिए 2,500 रुपये देने होंगे.
  • अगर कोई व्यक्ति तत्काल सेवा के तहत आवेदन करता है तो उसे अब 5,000 रुपये शुल्क देना होगा.
  • 60 पन्नों वाला सामान्य पासपोर्ट बनवाने या री-इश्यू कराने के लिए 3,500 रुपये देने होंगे.
  • अगर कोई व्यक्ति तत्काल सेवा के तहत आवेदन करता है तो 6,000 रुपये फीस देनी होगी. 
  • 36 पन्नों वाला पासपोर्ट खोने पर 5,000 रुपये फीस देनी होगी. 
  • वहीं, 60 पन्नों वाले खोए जाए, तो नया पासपोर्ट जारी कराने पर 6,000 रुपये शुल्क देना होगा.

Jul 01, 2026 10:06 (IST)

1 जुलाई से LPG सिलेंडर के नए रेट

दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 183.50 रुपये सस्ता होकर अब 2,930 रुपये का मिलेगा.

5 किलो वाला छोटू गैस सिलेंडर अब 808.50 रुपये में मिलेगा. पहले ये कीमत 821.50 रुपये थी.

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राजधानी में ये 942 रुपये का मिलेगा.

Jul 01, 2026 09:44 (IST)

19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹183.50 की बड़ी कटौती

तेल विपणन कंपनियों (OMCs) द्वारा लिया गया यह निर्णय होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों एवं खाद्य एवं पेय (F&B) व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. नई दरें आज, 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गई हैं.

Advertisement
Jul 01, 2026 09:34 (IST)

LPG Cylinder Rate: अब कितने का मिलेगा 5 किलो वाला छोटू गैस सिलेंडर?

इंडियन ऑयल के मुताबिक, दिल्‍ली में 5 किलो वाला छोटू गैस सिलेंडर अब 808.50 रुपये में मिलेगा. पहले ये कीमत 821.50 रुपये थी. यानी छोटू गैस सिलेंडर की कीमत में 13 रुपये की कमी हुई है.

Jul 01, 2026 09:17 (IST)

EPFO Online Services: शुरू हुई ईपीएफओ की ऑनलाइन सेवा

EPFO ने सिस्टम अपग्रेड का काम पूरा करने के बाद 1 जुलाई से अपनी ऑनलाइन सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं. 26 जून से EPFO का मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और कई ऑनलाइन सेवाएं बंद थीं. अब, ये सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं. EPFO ने बताया कि यह अपग्रेड सेवाओं को तेज, सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए किया गया था. सभी ऑनलाइन सेवाएं 1 जुलाई से फिर से शुरू हो गई हैं.

Advertisement
Jul 01, 2026 09:06 (IST)

Noida Airport: आज से 6 नए शहरों के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट

1 जुलाई से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 6 नए शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो रही है. अब तक नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ, नवी मुंबई, जम्मू, अमृतसर, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए नियमित फ्लाइट चल रही थीं. 1 जुलाई से भोपाल, देहरादून, धर्मशाला, जोधपुर, बरेली और पंतनगर के लिए सीधी उड़ान शुरू हो रही है.

Jul 01, 2026 08:21 (IST)

1 जुलाई से देशभर में VB G-RAM-G योजना लागू

आज से देशभर में VB G-RAM-G यानी 'विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी (ग्रामीण) अधिनियम, 2025' लागू हो गया है. अभी तक मनरेगा के तहत ग्रामीण परिवारों को साल में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलती है. लेकिन 1 जुलाई 2026 से यह सीमा बढ़ाकर 125 दिन कर दी जाएगी. 

Jul 01, 2026 08:12 (IST)

Rishikesh River Rafting: 1 जुलाई से ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग पर रोक

1 जुलाई से ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग बंद हो जाएगी.  मानसून में गंगा में पानी का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है. इससे राफ्टिंग करने में काफी खतरा होता है. लिहाजा 1 जुलाई से गंगा में रीवर राफ्टिंग बंद हो जाएगी. इसे फिर सितंबर से शुरू किया जाएगा. 

Jul 01, 2026 07:46 (IST)

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली में 1 जुलाई से लागू हो रही नई EV पॉलिसी

दिल्ली में आज से नई ईवी पॉलिसी लागू होने जा रही है. इसके तहत EV गाड़ी खरदीने वाले लोगों को भारी छूट और सब्सिडी दी जाएगी. यह नीति 31 मार्च 2030 तक प्रभावी रहेगी. सरकार इस नीति पर अगले चार सालों में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी, जबकि अलग-अलग सुविधाओं और छूट को मिलाकर जनता को करीब 15,000 करोड़ रुपये का कुल लाभ मिलेगा. 

Advertisement
Jul 01, 2026 07:26 (IST)

रेलवे के नियम हुए सख्त

रेलवे से जुड़े नियमों में भी आज से बड़े बदलाव हो सकते हैं. इसके तहत बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना बढ़ाया जा सकता है. इसके अलावा ट्रेन में प्रतिबंधित सामान ले जाने पर जुर्माना बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया है. 

Jul 01, 2026 07:17 (IST)

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: 1 जुलाई से शुरू हुआ फसल बीमा माह

1 जुलाई से 'फसल बीमा माह' अभियान की शुरुआत भी हो गई है. ये अभियान देशभर में 31 जुलाई तक चलेगा. अभियान का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) से जोड़ना है, ताकि प्राकृतिक आपदाओं, अनियमित वर्षा, ओलावृष्टि एवं अन्य जोखिमों से होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सके.

Advertisement
Jul 01, 2026 07:05 (IST)

Passport fees: पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ गई है. अब 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट को बनवाने के लिए 2,500 रुपये का चार्ज लगेगा. पहले ये फीस 1,500 रुपये थी. वहीं, तत्काल पासपोर्ट बनवाने की फीस भी 3,500 रुपये से बढ़कर 5,000 रुपये हो जाएगी.

Jul 01, 2026 07:02 (IST)

Aadhaar Update: बंद हुआ mAadhaar App

1 जुलाई से आधार से जुड़े सभी काम नए Aadhaar App के जरिए किए जाएंगे. 30 जून को mAadhaar App रिटायर हो चुका है. यानी अब इसमें नए अपडेट नहीं आएंगे और धीरे-धीरे इसकी सभी सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी. UIDAI ने लोगों को नया Aadhaar App डाउनलोड करने और उसी का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. 

Jul 01, 2026 06:54 (IST)

Aadhaar Update: फ्री में होगी आधार में ईमेल आईडी अपडेट

आज यानी 1 जुलाई से आधार में ईमेल आईडी अपडेट करने की सुविधा पूरी तरह फ्री हो जाएगी. UIDAI ने पहले ही इसे लेकर जानकारी दी थी. अभी तक इस सेवा के लिए 75 रुपये शुल्क देना पड़ता था. हालांकि,  1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक आधार में ईमेल अपडेट कराने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा.

हालांकि, यह छूट केवल आधार मोबाइल ऐप के जरिए किए गए ईमेल अपडेट पर लागू होगी. अन्य माध्यमों से अपडेट कराने पर संबंधित शुल्क लागू हो सकता है.

Jul 01, 2026 06:42 (IST)

LPG सिलेंडर के दाम घटे

महीने की शुरुआत लोगों के लिए राहत लेकर आई है.इस साल में पहली बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हुए हैं. इंडियन ऑयल के अनुसार, 1 जुलाई को दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,113.50 रुपये से घटकर 2,930 रुपये हो गई है. यानी 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये सस्ता हो गया है. हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राजधानी में ये 942 रुपये का मिलेगा. 

Featured Video Of The Day
सनातन बोर्ड बनेगा, तभी बदलाव दिखेगा...संतों ने खोला मोर्चा!
Topics mentioned in this article
Utililty News