Aadhaar App Update: UIDAI के नए आधार ऐप में रखें पूरे परिवार का आधार, 1 फोन 5 Aadhar, जानिए पूरा प्रोसेस

Aadhaar App Update: UIDAI ने एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है. यह ऐप पुराने mAadhaar ऐप का नया और ज्यादा सुरक्षित है. इस ऐप को खास तौर पर आम लोगों के लिए बनाया गया है, ताकि वे अपने मोबाइल फोन पर ही आधार से जुड़े काम आसानी और सुरक्षित तरीके से कर सकें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आधार ऐप अपडेट
file photo

Aadhaar App Update: भारत में डिजिटल पहचान को और सुरक्षित बनाने के लिए UIDAI ने एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है. यह ऐप पुराने mAadhaar ऐप का नया और ज्यादा सुरक्षित है. इस ऐप को खास तौर पर आम लोगों के लिए बनाया गया है, ताकि वे अपने मोबाइल फोन पर ही आधार से जुड़े काम आसानी और सुरक्षित तरीके से कर सकें. यह ऐप Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब एक ही मोबाइल फोन पर परिवार के कई सदस्यों के आधार प्रोफाइल संभाले जा सकते हैं. यह सुविधा बुजुर्गों, बच्चों और उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, जिन्हें मोबाइल या तकनीक का कम अनुभव है.

यह भी पढ़ें:- PF Withdrawal Via UPI: क्या 1 अप्रैल से UPI से PF निकाल पाएंगे? जानिए EPFO की ताजा अपडेट, अपना PF कैसे निकाले?

एक ही ऐप से सभी आधार से जुड़े काम

नए आधार ऐप में अब आप एक मोबाइल फोन में परिवार के पांच सदस्यों तक की आधार प्रोफाइल जोड़ सकते हैं. इसका मतलब है कि एक ही परिवार का सदस्य अपने फोन में पूरे परिवार के आधार कार्ड डिजिटल रूप में रख सकता है. यह सुविधा उन लोगों के लिए बहुत मददगार है, जो स्मार्टफोन चलाना नहीं जानते जैसे बुजुर्ग, छोटे बच्चे या तकनीक से कम परिचित लोग. परिवार का कोई भी जिम्मेदार सदस्य इस ऐप से सबके आधार से जुड़े काम आसानी से कर सकता है.

दस्तावेज खोने या गलत इस्तेमाल का खतरा कम

अब हर जगह फिजिकल आधार कार्ड लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस ऐप में मौजूद QR कोड दिखाकर डिजिटल पहचान साबित की जा सकती है. यात्रा, होटल चेक-इन या किसी अन्य पहचान संबंधी काम में उपयोगकर्ता सीधे ऐप से अपनी डिजिटल आईडी दिखा सकते हैं. इससे दस्तावेज खोने या दुरुपयोग होने का जोखिम काफी कम हो जाता है.

हर प्रोफाइल होगी सुरक्षित

नए आधार ऐप में सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है. हर प्रोफाइल को आप पासवर्ड या बायोमेट्रिक लॉक से सुरक्षित कर सकते हैं. कई मामलों में Face Authentication का उपयोग भी किया जा सकता है, जिससे सुरक्षा और मजबूत हो जाती है.

नई प्रोफाइल जोड़ना बेहद आसान

नए ऐप में किसी की आधार प्रोफाइल जोड़ने की प्रक्रिया काफी सरल है. इसके लिए ऐप खोलें “Add Profile” विकल्प चुनें, उस व्यक्ति का 12-अंकों का आधार नंबर डालें, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा और OTP डालते ही प्रोफाइल जुड़ जाएगी. हालांकि, कुछ मामलों में Face Authentication भी किया जा सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Maharashtra News: मुस्लिम नेता Abdul Sattar के मंदिर जाने पर खड़ा हुआ बवाल! | Dekh Raha Hai India
Topics mentioned in this article