National Lok Adalat: दिल्ली में आज लगेगी लोक अदालत, ट्रैफिक चालान से लेकर बिजली बिल विवादों तक का होगा निपटारा, जानिए समय और स्थान

National Lok Adalat: 22 मार्च, 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. यहां ट्रैफिक चालान और अन्य छोटे विवादों का निपटारा किया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
National Lok Adalat 2026
Freepik

National Lok Adalat: दिल्ली में आज 22 मार्च, 2026 यानी रविवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. यह सुबह 10:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक सात जिला अदालत परिसरों जैसे- तीस हजारी, पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, रोहिणी, साकेत, द्वारका, और राउज एवेन्यू में लगेगी. यहां ट्रैफिक चालान और अन्य छोटे विवादों का निपटारा किया जा सकता है. इसके अलावा इस बार लोक अदालत में टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड भी हिस्सा ले रही है. जहां बिजली चोरी से जुड़े मामलों और कनेक्शन कटने पर बकाया बिलों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:- दिल्ली-NCR में घर बनाने के क्या नियम? DPCC और पुलिस की क्या भूमिका, ऐडवोकेट से जानिए घर बनाने में किन नियमों का पालन जरूरी

टाटा पावर से जुड़े मामलों का यहां होगा निपटारा

टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड बिजली चोरी और कनेक्शन कटने के मामलों के मौके पर निपटारे के लिए आयोजित 'राष्ट्रीय लोक अदालत' में भाग ले रही है. दिल्ली राज्य विधि सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) के सहयोग से आयोजित यह राष्ट्रीय लोक अदालत रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्थायी लोक अदालत-I (पीएलए-I), सबस्टेशन बिल्डिंग 2/13, सेक्टर-13, रोहिणी, दिल्ली – 110085, वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल के पास स्थित होगी. भाग लेने के लिए 19124 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके रजिस्टर करें, चोरी के बिल से जुड़े मामलों के लिए eac.care@tatapower-ddl.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा कटे हुए कनेक्शन के बकाया बिलों के लिए customercare@tatapower-ddl.com पर ईमेल कर सकते हैं.

National Lok Adalat 22 मार्च 2026 (रविवार)
  • समय- सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
  • स्थान- दिल्ली के सभी सातों जिला न्यायालय
  • उपयोगिता- लंबित ट्रैफिक चालान जैसे सीट बेल्ट, हेलमेट को कम से कम पैसों में निपटाने का मौका
  • टोकन या रजिस्ट्रेशन- चालान के निपटारे के लिए टोकन जरूरी है, जो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस वेबसाइट या QR कोड के माध्यम से मिल सकता है

यह अदालत उन लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो अदालती चक्करों से बचकर अपने पुराने मामलों को कम से कम समय और खर्च में सुलझाना चाहते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: JD Vance अमेरिका और ईरान में समझौता करा पाएंगे? Iran US Ceasefire | Pakistan |Trump
Topics mentioned in this article