Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा कड़ी टक्कर, जानिए इसमें यूजर्स को क्या मिलेगा खास

Meta Forum App: मेटा ने चुपचाप फॉरम ऐप लॉन्च कर दिया है जो रेडिट को कड़ी टक्कर दे सकता है. इस ऐप में लॉगिन करने के लिए फेसबुक अकाउंट की जरूरत पड़ेगी. आइए जानते हैं इसमें यूजर्स को क्या खास मिलेगा...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मेटा फॉरम ऐप

Meta Forum App: मेटा ने अपने यूजर्स के लिए रेडिट जैसा एक नया ऐप चुपके से लॉन्च कर दिया है. इस ऐप का नाम Forum है. इस ऐप को बिना किसी आधिकारिक घोषणा के iOS App Store पर जारी कर दिया गया है. इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए फेसबुक अकाउंट की जरूरत पड़ सकती है. साथ ही इसमें यूजर्स अपने असली नाम की जगह निकनेम से पोस्ट कर सकते हैं. खासियत की बात करें तो ऐप में 'Ask' बटन और एक AI फीचर भी है, जो अलग‑अलग ग्रुप्स से जल्दी जवाब देने में मदद करता है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: Vande Bharat: जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत में अब आसानी से मिलेगी रिजर्व सीट, 8 की जगह होंगे 20 कोच, एक बार में 1440 यात्री करेंगे सफर

यूजर्स के लिए कैसे होगा मददगार?

मेटा ने Forum ऐप को चुपचाप App Store पर लिस्ट कर दिया है. यह ऐप खास तौर पर Facebook ग्रुप्स से जोड़ते हुए बनाया गया है. यहां यूजर्स डिस्कशन कर सकेंगे और अपनी पसंद की कम्युनिटी से जुड़ सकेंगे. माना जा रहा है कि ये ऐप  Reddit को कड़ी टक्कर दे सकता है.

फेसबुक अकाउंट से होगा लॉग इन

Forum ऐप में यूजर्स अपने फेसबुक अकाउंट से ही लॉगिन कर सकते हैं. इससे यूजर के मौजूदा ग्रुप्स, प्रोफाइल डिटेल्स और एक्टिविटी अपने‑आप ही इस नए ऐप में दिखना शुरू हो जाएंगी. इसमें यूजर्स को निकनेम से पोस्ट करने का फीचर मिलता है. खास बात यह है कि यूजर के Facebook Groups पहले की तरह Facebook पर बने रहेंगे, और Forum ऐप पर पोस्ट किया गया कंटेंट भी उन्हीं ग्रुप्स में दिखाई देगा, यानी दोनों प्लेटफॉर्म आपस में जुड़े रहेंगे.

क्या होगा खास?

Forum ऐप में Ask नाम का एक फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स अलग‑अलग ग्रुप्स से रिप्लाई एकसाथ कर सकते हैं और जल्दी जानकारी पा सकते हैं. साथ ही, ग्रुप एडमिन्स को Facebook पर मिलने वाले सभी टूल्स Forum में भी मिलेंगे. उन्हें एक AI‑बेस्ड एडमिन असिस्टेंट भी मिलेगा, जो ग्रुप मैनेज करने, कंटेंट मॉडरेशन करने और कम्युनिटी को बेहतर ढंग से चलाने में मदद करेगा, जबकि पूरा कंट्रोल एडमिन के पास ही रहेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गमछे-कैप, कूलिंग रूम और मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स, जानिए तपती धूप से बचाने के लिए दिल्ली में क्या-क्या मिल रही सुविधा

भारत में नहीं है उपलब्ध

Forum ऐप iOS 18 या उससे ऊपर वाले डिवाइस पर ही चलता है. हालांकि, इसका लॉन्च कुछ चुनिंदा देशों में ही किया गया है और अभी यह भारत में App Store पर यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है.

Featured Video Of The Day
Millennium City Gurugram में 2 घंटे अंधेरा, Rapid Metro ठप, मेट्रो ट्रैक से पैदल चले लोग | Heat Wave
Topics mentioned in this article