भारत की सबसे तेज होगी Meerut Metro, इतनी होगी स्पीड, लगभग 30 मिनट में पूरा हो जाएगा सफर

Meerut Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ साउथ तक चलने वाली मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने वाले हैं. यह मेट्रो जल्द ही देश की सबसे तेज मेट्रो सेवा बनने जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मेरठ मेट्रो

Meerut Metro Speed: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ साउथ तक चलने वाली मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने वाले हैं. यह मेट्रो जल्द ही देश की सबसे तेज मेट्रो सेवा बनने जा रही है. एक अधिकारी के मुताबिक, यह मेट्रो 120 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी, जिससे शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक पहुंचने का समय काफी कम हो जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि मेरठ के साथ उत्तर प्रदेश का ये पांचवां शहर होगा, जहां मेट्रो की सुविधा लोगों को मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Zepto ने AI Impact Summit 2026 में लगाया डार्क स्टोर, ताजे फलों से लेकर स्टेशनरी तक मिलेगा सारा सामान, जानिए कैसे कर सकते हैं ऑर्डर

30 मिनट में पूरा होगा कॉरिडोर

अधिकारी के अनुसार, मेरठ मेट्रो की सेवा 21 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर चलेगी, जो मेरठ साउथ से मोदिपुरम तक बनाया गया है. इस रूट पर कुल 12 स्टेशन होंगे. मेट्रो सभी स्टेशनों पर रुकते हुए भी लगभग 30 मिनट में पूरा सफर तय कर लेगी. इससे लोगों का यात्रा समय काफी कम होगा और शहर में अप-डाउन बहुत आसान हो जाएगा.

एक ही ट्रैक पर चलेगी मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन

भारत में पहली बार ऐसा होगा कि मेरठ मेट्रो उसी ट्रैक और इंफ्रास्ट्रक्चर पर चलेगी, जिस पर सेमी-हाई-स्पीड नमो भारत ट्रेनें दौड़ती हैं. एक अधिकारी के मुताबिक, यह एक अनोखा और देश में का पहला मॉडल है, जिसमें रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) और सिटी मेट्रो सेवा को एक साथ जोड़कर एक ही नेटवर्क पर चलाया जाएगा. इससे यात्रियों को शहर के अंदर और शहरों के बीच सफर करने में ज्यादा सुविधा मिलेगी और पूरा ट्रांसपोर्ट सिस्टम और भी तेज और आसान बन जाएगा.

मेट्रो में यात्रियों को मिलेंगी यह सुविधाएं

हर मेट्रो ट्रेन पूरी तरह एयर-कंडीशन्ड होगी और इसमें 700 से ज्यादा यात्री यात्रा कर सकेंगे, जिसमें 173 लोग बैठकर सफर कर पाएंगे. इसमें ट्रांसवर्स और लॉन्गिट्यूडिनल दोनों तरह की कम्फर्टेबल सीटें होंगी. यात्रियों की सुविधा के लिए लगेज रैक, USB चार्जिंग पोर्ट, और महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटें भी दी गई हैं. इसके अलावा सभी स्टेशनों और ट्रेनों में CCTV कैमरे लगे होंगे, हर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर लगाए जाएंगे, और लिफ्ट, व्हीलचेयर स्पेस, और स्ट्रेचर के लिए विशेष जगह भी उपलब्ध कराई गई है. इससे यात्रियों को ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक ट्रैवल एक्सपीरिएंस मिलेगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Dimona पर हमले का बचाव कैसे होता है? Israel की लेयर्ड मिसाइल डिफेंस सिस्टम की NDTV ग्राउंड रिपोर्ट
Topics mentioned in this article