LPG की कमी के बीच Indian Oil ने बताया खाना पकाने का सही तरीका, खूब चलेगा रसोई में लगा सिलेंडर

How to Save Gas: अगर घरों में ही छोटी-छोटी सावधानियां अपनाई जाएं तो गैस की खपत कम की जा सकती है. इसी को लेकर इंडियन ऑयल ने रसोई से जुड़ा एक आसान लेकिन काम का सुझाव दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Oil ने बताया खाना पकाने का सही तरीका

Tips to Save Gas: मिडिल ईस्ट में ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते टकराव का असर अब तेल और गैस के बाजार पर दिखने लगा है. दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में हलचल है और भारत में भी हाल ही में घरेलू LPG सिलेंडर महंगा हो चुका है. जंग कब खत्म होगी, इस पर आम लोगों का बस नहीं है. लेकिन एक बात जरूर हमारे हाथ में है और वो है ऊर्जा और ईंधन का समझदारी से इस्तेमाल करना. अगर घरों में ही छोटी-छोटी सावधानियां अपनाई जाएं तो गैस की खपत कम की जा सकती है. इसी को लेकर इंडियन ऑयल ने रसोई से जुड़ा एक आसान लेकिन काम का सुझाव दिया है.

यह भी पढ़ें: घर में दो LPG कनेक्शन हैं तो हो जाएं सावधान, आप पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, यहां जान लें जरूरी नियम

आंच तेज करने से खाना जल्दी नहीं पकता

इंडियन ऑयल द्वारा शेयर की गई X पोस्ट के मुताबिक खाना बनाते समय हर बार तेज आंच का इस्तेमाल जरूरी नहीं होता. अक्सर लोग सोचते हैं कि तेज आंच पर खाना जल्दी पक जाएगा, इसलिए गैस को लगातार तेज रखते हैं. लेकिन वैज्ञानिक तौर पर ऐसा हमेशा सही नहीं होता.


उबाल आने पर गैस की आंच कम करें

जब पानी, दाल या कोई भी डिश उबलने लगती है, तो उसके बाद गैस को तेज रखने से कोई खास फायदा नहीं होता. उस समय गैस की आंच को कम करके सिमर यानी धीमी आंच पर कर देना ज्यादा बेहतर तरीका है. दरअसल किसी भी तरल चीज के उबलने के बाद उसका तापमान लगभग स्थिर हो जाता है. ऐसे में अगर गैस तेज रखी जाए तो खाना ज्यादा जल्दी नहीं पकता. इसके बजाय पानी तेजी से भाप बनकर उड़ता है और गैस की खपत बढ़ जाती है.

Advertisement

थोड़ी सी समझदारी से गैस की बचत

इंडियन ऑयल के मुताबिक जैसे ही बर्तन में खाना उबलने लगे, गैस का नॉब थोड़ा कम कर देना चाहिए. धीमी आंच पर भी खाना आराम से पकता रहता है और LPG की बचत होती है. रसोई में ऐसी छोटी-छोटी आदतें अपनाने से लंबे समय में गैस की अच्छी-खासी बचत की जा सकती है. अगर हर घर में गैस का इस्तेमाल थोड़ा समझदारी से किया जाए, तो इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ खर्च भी कम हो सकता है.

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 पर दिखेंगे Prasoon Joshi, लिरिक्स लीजेंड CBFC चेयरमैन की धमाकेदार एंट्री
Topics mentioned in this article