LPG सिलेंडर मिलेगा बिना रुकावट, HP Gas उपभोक्ता इन 4 तरीकों से करें बुक, फटाफट होगी डिलीवरी

LPG Gas Booking Options: HPCL ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है, जिसमें कंपनी ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है और गैस बुक करने के लिए 4 आसान तरीके भी बताए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

HP Gas Booking System: ईरान जंग और पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर वैश्विक अस्थिरता का दौर जारी है. इसको लेकर देश के कई हिस्सों में LPG की कमी की खबरें आ रही हैं. गैस सिलेंडर के बुकिंग सिस्टम को लेकर भी कुछ बदलाव किए गए हैं. अब एक सिलेंडर मिलने के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन के बाद ही बुक हो सकता है यानी दूसरा सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक हो सकता है, जिससे दूसरा सिलेंडर 28 से 30 दिनों में ही मिलेगा. गैस की कमी को लेकर कई राज्यों में लंबी-लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं, लेकिन इन सब के बीच गैस कंपनियों का कहना है गैस की कोई कमी नहीं है.

यह भी पढ़ें:- गैस कंपनी ने बताया कैसे बचा सकते हैं 25% तक LPG, आप भी फॉलो कर लें ये आसान ट्रिक्स

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है, जिसमें कंपनी ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है. इसके साथ ही गैस बुक करने के लिए 4 तरीके भी बताए हैं, जिनकी मदद से आप आसान से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं और बिना किसी रुकावट के गैस सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा. इसके अलावा IndianOil ने लोगों को खाना पकाने के तरीकों में छोटे बदलाव करने की सलाह दी है, जिससे 25% तक LPG गैस बचा सकते हैं.

Advertisement

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने अपनी पोस्ट में बताया कि आपका घर, हमारी पहली प्राथमिकता. पूरे देश में घरों के लिए घरेलू LPG की सप्लाई स्थिर बनी हुई है और इसे प्राथमिकता दी जा रही है. HPCL, HP Gas सिलेंडरों की बिना किसी रुकावट के उपलब्धता और घर तक डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम कर रहा है. उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे घबराकर बुकिंग न करें और अपनी पिछली डिलीवरी के 25 दिनों के बाद ही रिफिल बुक करें, ताकि सप्लाई हर घर तक आसानी से पहुंच सके.

HP Gas सिलेंडर बुकिंग करने के आसान तरीके

HP Pay App – ऐप डाउनलोड करें, 'Book a Cylinder' चुनें और आसानी से पेमेंट करें.

HP Gas WhatsApp – 'BOOK' टाइप करें और इसे 92222 01122 पर भेजें.

HP Gas Missed Call – अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 94936 02222 पर मिस्ड कॉल दें.

HP Gas IVRS Booking – अपना रिफिल बुक करने के लिए कभी भी 88888 23456 पर कॉल करें.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: गैस लेकर भारत आ रहे दोनों जहाज ने Hormuz Strait क्राॅस किया | Iran War News