Ladki Bahin Yojana: 68 लाख लाभार्थियों के खाते हुए बंद, जानें अब कैसे करें e-KYC, कब जारी होगी अगली किस्त

Ladki Bahin Yojana: राज्य सरकार ने अनिवार्य ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न करने वाले करीब 68 लाख लाभार्थियों के खाते बंद कर दिए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ladki Bahin Yojana: अगली किस्त कब आएगी?

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत सहारा बन चुकी है. इस योजना के तहत हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की मदद से महिलाएं अपने रोजमर्रा के खर्च पूरे कर पा रही हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. लेकिन हाल ही में इस योजना को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पारदर्शिता बनाए रखने और सही लाभार्थियों तक पैसा पहुंचाने के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया गया था. अब, अनिवार्य ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न करने वाले करीब 68 लाख लाभार्थियों के खाते बंद कर दिए गए हैं.

क्यों उठाया गया ये कदम?

सरकार के पास लगातार शिकायतें आ रही थीं कि कुछ अपात्र लोग भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं. जांच में सामने आया कि कुछ पुरुष और सरकारी कर्मचारी भी गलत तरीके से 1500 रुपये की सहायता प्राप्त कर रहे थे. इसी गड़बड़ी को रोकने के लिए सरकार ने वेरिफिकेशन और e-KYC प्रक्रिया शुरू की. जिन लाभार्थियों ने समय पर e-KYC पूरा नहीं किया, उनके करीब 68 लाख खाते बंद कर दिए गए. इससे सक्रिय लाभार्थियों की संख्या कम हो गई है.

e-KYC की नई अंतिम तारीख

हालांकि, अच्छी बात यह है कि सरकार ने महिलाओं को राहत देते हुए e-KYC की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब आप 30 अप्रैल 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं. यानी अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं किया है, तो जल्द से जल्द कर लें. समय पर प्रक्रिया पूरी करने पर आपका बंद खाता फिर से चालू हो सकता है और आपको योजना का लाभ मिलता रहेगा.

यह भी पढ़ें- Oracle Layoffs: क्या Employees टर्मिनेशन लेटर को चुनौती दे सकते हैं? वकील से जानिए कर्मचारियों के अधिकार

अगली किस्त कब आएगी?

फरवरी और मार्च 2026 की किस्त अब तक जारी नहीं हुई है. इसकी वजह e-KYC जांच, प्रशासनिक ऑडिट और चुनाव आचार संहिता रही है. अब खबर है कि सरकार 15 अप्रैल 2026 से पहले 3000 रुपये यानी फरवरी और मार्च दोनों महीनों की की संयुक्त राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर सकती है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Advertisement
अब e-KYC कैसे करें?

e-KYC प्रक्रिया बहुत आसान है, आप घर बैठे भी इसे पूरा कर सकती हैं. इसके लिए- 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in/ekyc पर जाएं.
  • यहां अपना आधार नंबर और कैप्चा भरें. 
  • 'Send OTP' पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें.
  • अपनी जानकारी चेक कर पुष्टि करें.
  • 'Success' मैसेज आते ही e-KYC पूरा हो जाएगा.

ध्यान रखें लाडकी बहिन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की एक बड़ी पहल है. लेकिन इसका फायदा तभी मिलता रहेगा जब आप समय पर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करें. इसलिए अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो 30 अप्रैल 2026 से पहले जरूर पूरा करें. इससे आपका खाता सुरक्षित रहेगा और आने वाली किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे आपके बैंक खाते में आती रहेगी.

Featured Video Of The Day
Dhurandhar 2 ने बढ़ाए हौंसले, अब मैं बनाऊंगा Rehman Dakait पर फिल्म Prince Kanwaljit Singh Interview
Topics mentioned in this article